एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ पर अभी तक की बड़ी खबरें

एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें देश और दुनिया की हर खबर, पाएं खेल और मनोरंजन का हर अपडेट. क्राइम और उत्तर प्रदेश की हर खबर के लिए पढ़ें एबीपी न्यूज़.

उन्नाव, कठुआ, सूरत के बाद अब हरियाणा के रोहतक और पलवल में कथित रेप की वारदात सामने आई हैं. रोहतक के टिटोली गांव की नहर में एक बैग में लगभग 8 से 10 साल की बच्ची का शव मिला है. बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है. फिलहाल मामला हत्या कर शव को क्षत-विक्षत करने का माना जा रहा है. बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. पूरी खबर के लिए क्लिक करें.

कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई सोमवार से शुरू होगी. आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने आठ साल की लड़की को जनवरी में एक सप्ताह तक कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया था और उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बार बार बलात्कार किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है जिसके खिलाफ एक पृथक आरोपपत्र दायर किया गया है. पूरी खबर के लिए क्लिक करें.

राष्ट्रीय स्वयंसेव संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में ही राम मंदिर बनाएंगे. महाराष्ट्र में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि राम मंदिर 'फिर से नहीं बनाया गया' तो 'हमारी संस्कृति की जड़ें' कट जाएंगी. उन्होंने कहा, 'भारत में मुस्लिम समुदाय ने राम मंदिर नहीं तोड़ा. भारतीय नागरिक ऐसी चीजें नहीं कर सकते. भारतीयों का मनोबल तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों ने मंदिरों को तोड़ा.' पूरी खबर के लिए क्लिक करें.

दाऊद इब्राहिम गिरोह के तीन लोगों को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था. अब एक अन्य शख्स को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. ये सभी लोग उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के कत्ल का प्लान बना रहे थे. स्पेशल सेल ने चौथे आरोपी धर्मेंद्र शर्मा को हरियाणा के चरखी दादरी जिले से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि शर्मा उस साजिश का हिस्सा था जो रिजवी को मारने के लिए दाऊद और छोटा शकील के इशारे पर रची गई. पूरी खबर के लिए क्लिक करें.

सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की अर्धशतकीय पारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल टी-20 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को चार रन से शिकस्त देकर दूसरी जीत दर्ज की. विस्फोटक बल्लेबाज गेल ने फ्रेंचाइजी के लिये पदार्पण करते हुए 63 रन की तेज तर्रार पारी खेली और लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिये उनकी 96 रन की भागीदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने सात विकेट पर 197 रन बनाये. पूरी खबर के लिए क्लिक करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget