एक्सप्लोरर

कश्मीर में बादल फटने से आई बाढ़ में 13 लोगों की मौत, 11 घायल

पुलिस ने बताया है कि मलबे में से 11 लोगों को निकाल लिया गया जबकि अभी कई लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका है. जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

जम्मू: जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्तवार और उधमपुर जिलों में बादल फटने और अचानक बाढ़ आने की अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है साथ ही 11 लोग घायल भी हो गए हैं.

डोडा जिले के थाथरी कस्बे में सुबह बादल फटने से आई बाढ़ में बटोटे-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे कई इलाके डूब गए. बाढ़ के कारण आधा दर्जन घर बह गए. इसमें छह लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस ने बताया है कि मलबे में से 11 लोगों को निकाल लिया गया जबकि अभी कई लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका है. जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. मरने वालों में से चार एक ही परिवार से हैं. बादल फटने से छह घर, दो दुकानें और एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कल देर रात दो बजकर बीस मिनट पर थाथरी कस्बे में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिसके चलते कस्बे के निकट जमाई मस्जिद इलाके में बहने वाले ‘नाले’ का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया.’’

डोडा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इफ्तखार अहमद ने कहा है कि बादल फटने के बाद नाले में पानी का स्तर और गाद अचानक बढ़ गया. इससे मुख्य बाजार की और इसके रास्ते में आने वाले कई ढांचे बह गए.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि अब तक पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है, मलबे से उनके शव निकाले जा चुके हैं. 11 लोग घायल हैं और उन्हें भी मलबे से निकाल लिया गया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.’’ पुलिस ने बताया कि नगानी गांव के देवराज की 40 साल की पत्नी नारू देवी, बेटियों सपना देवी (14), प्रिया (7) और बेटे राहुल (9) के शव निकाल लिया गया है.

उनके अलावा मरने वाले दो अन्य लोगों की पहचान बालग्रान की रहने वाली 45 साल की पतना देवी और 15 साल की श्रिष्ठा देवी के रूप में की गई है.

प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को थाथरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. अहमद ने कहा कि मलबे में अब भी लोग दबे हुए हैं, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान अभी चल ही रहा है ऐसे में बीच में हम जान-माल के नुकसान का आकलन नहीं कर सकते. हम मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. ’’

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूरे जिला प्रशासन ने पुलिस और सेना के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है.’’ बटोटे-डोडा-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. इलाके में जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति भी कटी हुई है. पुलिस ने बताया है कि किश्तवार जिले में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में 45 साल की कुंगी देवी और उसका चार वर्षीय पोता सम्राट बह गए. उन्होंने बताया कि देवी का शव बरामद कर लिया गया जबकि बच्चे का अभी पता नहीं चला है.

पुलिस ने बताया कि उधमपुर जिले में डूडू इलाके में पाचौंड में बाढ़ में बहने वाले तीन लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है. उनकी पहचान पाचौंड गांव के निवासी मोहम्मद शरीफ, रेखा और पट्टनगढ़ की शकीना के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि उधमपुर के कागोत में कल शाम भूस्खलन में दो महिलाओं की मौत हो गई. उनकी पहचान विमला देवी (40) और पल्लो देवी (38) के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget