एक्सप्लोरर

दुनिया की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 11 भारतीय कंपनियां भी शामिल, देखिए कितनी बढ़ गई वैल्यू

Hurun Global 500 की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज इन 11 भारतीय कंपनियों में टॉप पर है. ग्लोबल लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज 54वें स्थान पर है.

Hurun Global 500: दुनिया की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में भारत की 11 कंपनियों ने भी जगह बनायी है. कंट्रीवाइज चार्ट में भारत का 10वां स्थान है. Hurun Global 500 में जगह बनानी वाली 11 भारतीय कंपनियों की वैल्यू पिछले साल 14 फीसदी बढ़ी. इनकी वैल्यू बढ़कर 805 अरब डॉलर हो गई है. ये भारत की जीडीपी का करीब एक तिहाई है.

Hurun Global 500 की रिपोर्ट के अनुसार आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को छोड़कर लिस्ट में शामिल बाकी कंपनियों का मूल्यांकन कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में बढ़ा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज इन भारतीय कंपनियों में टॉप पर है. एक दिसंबर को कंपनी की वैल्यू 20.5 फीसदी उछलकर 168.8 अरब डॉलर हो गई थी. ग्लोबल लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज 54वें स्थान पर है.

बाकी भारतीय कंपनियों की स्थिति टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की वैल्यू साल के दौरान 30 फीसदी बढ़कर 139 अरब डॉलर हो गई. कंपनी ग्लोबल लिस्ट में 73वीं और भारत में दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी रही. जहां एचडीएफसी बैंक की वैल्यू 11.5 फीसदी बढ़कर 107.5 अरब डॉलर रही, वहीं हिंदुस्तान लीवर की वैल्यू 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 68.2 अरब डॉलर पर आ गई. इन्फोसिस की वैल्यू 56.6 फीसदी बढ़कर 66 अरब डॉलर जबकि एचडीएफसी लि. का 2.1 फीसदी बढ़कर 56.4 अरब डॉलर रही. कोटक महिंद्रा बैंक की वैल्यू 16.8 फीसदी फायदे के साथ 50.6 अरब डॉलर हो गई.

आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यू 0.5 फीसदी घटकर 45.6 अरब डॉलर हो गई. इस लिहाज से कंपनी लिस्ट में 316वें स्थान पर है. जबकि आईटीसी की वैल्यू 22 फीसदी कम होकर 32.6 अरब डॉलर पर आ गई और ये लिस्ट में 480वें स्थान पर है.

दुनिया में सबसे मूल्यवान कंपनियां 500 कंपनियों की इस लिस्ट में एपल 2100 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ टॉप पर है. दूसरे स्थान पर 1600 अरब डॉलर के साथ माइक्रोसॉफ्ट है. लिस्ट में सबसे ज्यादा 242 कपनियां अमेरिकी, जबकि चीन की 51 और जापान की 30 कंपनियां शामिल हैं.

पब्लिक सेक्टर में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई 45 कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है. बैंक 33 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ आखिरी पायदान पर है. इस लिस्ट में 239 ऐसी कंपनियां हैं जिनके मुख्यालय भारत से बाहर है लेकिन वे भारत में काम करती है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp और Signal में क्या है अंतर? जानिए व्हाट्सऐप के ऐसे 5 फीचर जो Signal में नहीं हैं Republic Day: बांग्लादेश सेना की 122 सदस्य की टुकड़ी दिल्ली पहुंची, गणतंत्र दिवस परेड में लेगी हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget