एक्सप्लोरर

भारत में 3 में से 1 महिला अपने पति के शारीरिक या यौन शोषण का शिकार, इन राज्यों के आंकड़े हैरान करने वाले

Violence Against Women: महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले पूरी दुनिया में ही देखने को मिलते हैं, यहां भारत के कुछ आंकड़े सामने आए हैं जिनमें हैरान करने वाले नतीजे निकलकर आए हैं.

Physical and Sexual Violence Against Women: भारत में महिलाओं के साथ हिंसा, शारीरिक शोषण और यौन शोषण के मामले सामने आते रहते हैं. यहां तक कई मामले ऐसे आते हैं जिनमें महिलाएं अपने किसी परिवार के सदस्य या फिर अपने पतियों का शिकार बनती हैं. इसको लेकर Stats Of India ने कुछ आंकड़े पेश किए हैं, जो हैरान कर देने वाले हैं.

Stats Of India के मुताबिक, भारत के अंदर 3 में से एक महिला अपने पति की शारीरिक या फिर यौन हिंसा का अनुभव किया है. इस मामले में 6 राज्य तो ऐसे हैं जिसमें महिलाएं इस हिंसा का शिकार सबसे ज्यादा हुई हैं. 18-49 साल की उम्र में विवाहित महिलाओं में, 6 राज्यों में उन महिलाओं का प्रतिशत अधिक है जिन्होंने अपने पति से हिंसा का अनुभव किया है. इन राज्यों में पहले नंबर पर कर्नाटक, दूसरे नंबर पर बिहार और मणिपुर, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर तेलंगाना और पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश है.

आंकड़े कुछ इस प्रकार से हैं

  • कर्नाटक- 44 प्रतिशत
  • बिहार- 40 प्रतिशत
  • मणिपुर- 40 प्रतिशत
  • तमिलनाडु- 38 प्रतिशत
  • तेलंगाना- 37 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश- 35 प्रतिशत

इसके अलावा ये भी कहा गया है कि शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों की महिलाओं में वैवाहिक हिंसा का अनुभव करने संभावना अधिक होती है. शहरी इलाकों की महिलाएं 24 प्रतिशत वैवाहिक हिंसा का अनुभव करती हैं, जबकि 32 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इस हिंसा का अनुभव करती हैं.

वहीं अगर शराब पीकर महिला के साथ हिंसा करने की बात की जाए तो आंकड़े बताते हैं कि 70 प्रतिशत ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने पति के शराब पीने के बाद हिंसा का अनुभव किया है, जबकि 23 प्रतिशत ऐसी महिलाएं रहीं जिनके पति बिना शराब पिए हिंसा करते हैं. इतना ही नहीं 77 प्रतिशत महिलाएं ऐसी रहीं जिन्होंने शारीरिक या यौन हिंसा का अनुभव तो किया लेकिन इसके बारे में न तो किसी से कहा और न कभी मदद मांगी. ये आंकड़े Stats Of India ने NFHS-5 2019-21 के स्रोत से 62 हजार 381 महिलाओं पर किए गए शोध के आधार पर पेश किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में हिंसा-उत्पीड़न मामले में महिलाओं को कैसे मिलेगा इंसाफ? शिकायतों की छटनी तक नहीं हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget