एक्सप्लोरर

रिपोर्ट में दावा, अगले साल मार्च तक बंद हो जाएंगे देश के एक लाख से अधिक ATM

देश में एक लाख से अधिक एटीएम अगले साल मार्च तक बंद हो सकते हैं. बंद होने वाले इन एटीएम में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के होंगे. इस कदम के पीछे बैंकों को एटीएम से होने वाली आय में वृद्धि नहीं होने को माना जा रहा है.

मुंबई: देश के लगभग 1.13 लाख एटीएम मशीन अगले साल मार्च तक बंद हो सकते हैं. बंद होने वाले इन एटीएम में एक लाख विभिन्न बैंकों के स्वामित्व वाले हैं और 15 हजार नॉन बैंकिंग कंपनियों के हैं. इस रिपोर्ट को कॉनफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (सीएटीएमआई) ने जारी किया है. वर्तमान में देश में 2.38 लाख एटीएम मशीन हैं.

बंद होने वाले इन एटीएम में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के होंगे. इसके पीछे रिपोर्ट में तर्क दिया गया है कि इन क्षेत्रों के एटीएम को चलाने में दिक्कतें हो रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम के बंद होने से वहां के लोगों को पैसे निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे लोग जिनके बैंक खाते में अलग-अलग तरह की सब्सिडी राशि मिलती है उन्हें भी एटीएम के बंद होने की स्थिति में दूर शहर जाकर पैसे निकालना होगा.

इतनी अधिक संख्या में एटीएम के बंद होने से भारी मात्रा में जॉब का भी नुकसान हो सकता है. लोगों के जॉब जाने की स्थिति में अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा. इसके बारे में भी सीएटीएमआई की जारी रिपोर्ट में बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एटीएम चलाने वाले बैंकों और नॉन बैंकिंग कंपनियों को नोटबंदी और उसके बाद के समय में एटीएम में कैश नहीं रहने के कारण आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है.

एटीएम के बंद करने के अन्य कारणों में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि बैंकों को इससे प्राप्त होने वाले रेवेन्यू में कोई वृद्धि नहीं हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार एटीएम में पैसे डलवाने के खर्च में भारी वृद्धि हो गई है और बैंकों को अब 3500 करोड़ रुपए सिर्फ एटीएम में पैसे डलवाने में खर्च करने पड़ेंगे. सीएटीएमआई ने कहा है कि अगर एटीएम लगाने वाली कंपनियों के खर्चों में हुई वृद्धि को कम करने के लिए बैंक सहयोग नहीं करती है तो बड़ी संख्या में पूरे देश में एटीएम बंद हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर: शिवाजी के जन्मस्थान की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे उद्धव, धर्मसभा की तैयारियां भी जोरों पर

AAP के विकास कार्यों से डरीं विपक्षी पार्टियां मुझे मरवाना चाहती हैं: केजरीवाल

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget