एक्सप्लोरर

यूपी: मेरठ में युवती की शादी कहीं और तय होने से नाराज युवक ने युवती, उसके पिता और भाई को मारी गोली

मेरठ में एक सिरफिरे आशिक ने युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं सागर नाम के युवक ने युवती के भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया. युवती की दो दिन बाद शादी होने वाली थी.

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में आशिक ने शादी से दो दिन पहले युवती व उसके पिता और भाई को गोली मार दी, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गयी, और पिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. फिलहाल भाई अभी घायल है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

आरोप है कि युवक, युवती से एकतरफा प्रेम करता था और युवती की शादी उसके परिजन कहीं और कर रहे थे. जिसके बाद शनिवार देर रात युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

हत्या के लिये बुलाया मौसेरे भाइयों को

मामला मेरठ के  टीपी नगर क्षेत्र के शिव पुरम कॉलोनी का है. राजकुमार की बेटी की दो दिन बाद 29 जून को बारात आनी थी, पड़ोस में रहने वाला युवक सागर, युवती से एकतरफा प्यार करता था. आरोप है कि शनिवार को सागर ने अपने दो मौसेरे भाई बुलाये थे.

पुलिस के अनुसार सागर और उसके मौसेरे भाई ने राजकुमार के घर पर हमला बोल दिया, आरोपियों ने युवती व उसके पिता राजकुमार और भाई को गोली मार दी. युवती की मौके पर ही मौत हो गयी और पिता राजकुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. युवती का भाई फिलहाल खतरे से बाहर है.

इस घटना के बाद आसपास के लोग जग गये थे, इससे पहले लोग आरोपियों की घेराबंदी करते कि वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. इस वारदात की जानकारी लगते ही टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लग सके.

ये भी पढ़ें.

CM Yogi in Ayodhya सीएम योगी आज करेंगे रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का लेंगे जायजा

UP: गोरखपुर के राजकीय महिला शरणालय में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, इलाका सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget