एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच दिल्ली में आज से खुलेंगे जिम और योग सेंटर, केजरीवाल सरकार ने दिया आदेश

दिल्ली सरकार के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिम खोले जा सकेंगे. आदेश के मुताबिक, जिम और योग संस्थान को तुरंत प्रभाव से खोलने की इजाजत दी गई है.

नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से जिम और योग केंद्रों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिम खोले जा सकेंगे. आदेश के मुताबिक, जिम और योग संस्थान को तुरंत प्रभाव से खोलने की इजाजत दी गई है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने एक औपचारिक आदेश जारी करते हुए जिम संचालकों व जिम जाने के इच्छुक लोगों को यह राहत दी है. इसके साथ ही साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति भी अब 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है.

हालात की समीक्षा के बाद लिया फैसला डीडीडीएमए ने अपने आदेश में कहा, "जब केंद्र सरकार ने जिम खोलने की मंजूरी दी थी, तब दिल्ली के हालात की समीक्षा की गई. मगर उस वक्त जिम खोलना संभव नहीं था. हालांकि, अब अनलॉक-4 के तहत सभी गतिविधियों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है. ऐसे में जिम खोलने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, जिम मालिकों को कुछ गाइडलाइन का पालन करना होगा." राज्य सरकार के मुताबिक, सभी जिम संचालकों को केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत जिम चलाना होगा.

24 घंटे में कोरोना के 29 मरीजों की मौत दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 2,18,304 हो चुकी है. इनमें से 1,84,738 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 4,744 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल कोरोना के 28,812 सक्रिय मामले हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है. पिछले 10 दिनों में मौत की दर 0.68 फीसदी रही, जबकि कुल मौत की दर 2.23 फीसदी है.

अस्पतालों में बेड की कमी नहीं : स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, "दिल्ली के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड हैं. हालांकि आईसीयू बेड में थोड़ी सी कमी आनी शुरू हो गई है. इसलिए दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि दिल्ली के जो 33 बड़े अस्पताल हैं, उनमें 80 प्रतिशत आईसीयू बेड कोविड मरीजों के लिए रखना होगा और बाकी 20 प्रतिशत बेड ये अस्पताल अन्य मरीजों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं."

ये भी पढ़ें:

राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिये ज्यादा से ज्यादा संख्या में किए जाएं टेस्ट: सीएम योगी

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, सोशल डिस्टेंसिंग और एहतियात के साथ चलेगी कार्यवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget