एक्सप्लोरर

गुजरात: एक दिन में आए कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 879 नये मामले, अबतक राज्य में पॉजिटिव केस हुए 41,897

राज्य में रविवार को 513 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में इस वायरस से अब तक 29,189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

अहमदाबादः गुजरात में कोरोना वायरस के रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 879 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 41,897 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि इस महामारी से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,047 हो गई है. विभाग ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि सूरत में 251 नये मामले, अहमदाबाद में 172 और वडोदरा में 75 मामले सामने आये है. सूरत में 8 हजार से ज्यादा मामले हुए पिछले कुछ दिनों में गुजरात में रोजाना आने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. रविवार को आए 879 मामले राज्य में अबतक आए एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं. राज्य सरकार की प्रेस रिलीज के अनुसार सूरत में मामलों की संख्या बढ़कर 8,372 जबकि अहमदाबाद में 23,095 पहुंच गई है. प्रेस रिलीज में बताया गया है कि राज्य में रविवार को 513 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में इस वायरस से अब तक 29,189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अभी 10,661 मरीजों का इलाज चल रहा है. देश में रविवार को रिकॉर्ड मामले वहीं देश में रविवार को रिकॉर्ड मामले सामने आए. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में 28,701 नए मामले आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8,78,254 हो गई. वहीं रविवार को 500 लोगों की जान इस बीमारी के कारण चली गई, जिससे देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,174 हो गई, जबकि 5 लाख 53 हजार से ज्यादा मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं. ये भी पढ़ें पुणेः एक दिन में आए सबसे ज्यादा 1088 नए मामले, मरने वालों की संख्या 1075 हुई 'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीयों के लौटने का सिलसिला जारी, UAE में फंसे 152 नागरिक पहुंचे इंदौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget