एक्सप्लोरर

'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीयों के लौटने का सिलसिला जारी, UAE में फंसे 152 नागरिक पहुंचे इंदौर

इंदौर प्रशासन ने शहर के रहने वाले लोगों को वहीं एक होटल में बनाए गए क्वॉरंटीन सेंटर में 7 दिनों के लिए रखा है, जबकि इंदौर से बाहर के लोगों को उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है.

इंदौरः कोरोना वायरस महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लंबे समय से फंसे 152 भारतीय नागरिक एयर इंडिया की विशेष उड़ान से रविवार रात स्वदेश लौट आये. उनमें एक नवजात भी शामिल है. केंद्र सरकार ने मई महीने की शुरुआत में कोरोना के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ की शुरुआत की थी और उसके बाद से अब तक लाखों भारतीयों की स्वदेश वापसी हो चुकी है. कोविड-19 की रोकथाम से संबद्ध इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि कि ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत एयर इंडिया का विमान शारजाह से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक रात आठ बजकर 40 मिनट पर स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. उन्होंने बताया कि यूएई में फंसे इन 152 भारतीयों की इस विशेष उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई जिनमें एक शिशु भी शामिल है. किसी भी यात्री में नहीं कोरोना के लक्षण मालाकार ने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इनमें से किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले हैं. हालांकि, सभी 152 यात्रियों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सात दिन तक क्वॉरंटीन सेंटरों में रखा जायेगा. इसके बाद उन्हें सात दिन तक अपने घरों में अन्य सदस्यों से अलग रहना होगा. उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे इन यात्रियों में इंदौर के लगभग 50 लोग शामिल हैं जिन्हें शहर के एक होटल में बनाये गये क्वॉरंटीन सेंटर में सात दिन के लिये भेजा गया है. इंदौर से बाहर के यात्रियों को उनके मूल निवास स्थानों के लिये रवाना किया गया है. ज्यादातर लोगों की जा चुकी है नौकरी भारतीय नागरिकों के इस जत्थे की वतन वापसी सुनिश्चित करने में यूएई में बसे भारतवंशियों की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने इस खाड़ी देश स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार से सम्पर्क करते हुए विशेष उड़ान के लिये प्रयास किये. इनमें शामिल दुबई के कपड़ा कारोबारी चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि शारजाह से इंदौर आयी विशेष उड़ान में करीब 80 प्रतिशत ऐसे यात्री सवार थे जिनकी नौकरी यूएई में कोविड-19 के प्रकोप के कारण चली गयी है. भाटिया ने बताया कि इस उड़ान से स्वदेश लौटे सभी 152 यात्री मूलत: मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. इनमें बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे लोग शामिल हैं. ये भी पढ़ें J&K: आर्टिकल 370 पर बोले BJP महासचिव राम माधव- पार्टियां मनाती रहें मातम, लेकिन फैसला नहीं पलटेगी सरकार पुणेः एक दिन में आए सबसे ज्यादा 1088 नए मामले, मरने वालों की संख्या 1075 हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget