एक्सप्लोरर

गुजरात उपचुनाव रिजल्टः बीजेपी ने सभी 8 सीटें जीती, सीएम रूपाणी बोले- यह तो 2022 का एक ट्रेलर है

विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी बीजेपी सभी आठों सीटों पर आगे निकल गयी और कांग्रेस पिछड़ गई. शाम होते-होते बीजेपी ने बाजी मार ली.

नई दिल्लीः बीजेपी ने गुजरात विधानसभा के उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को सभी 8 सीटों पर जीत हासिल कर ली. राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका. इससे पहले मंगलवार सुबह गुजरात में सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना रुझान में बीजेपी की बढ़त के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और पटाखे चलाए. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मीडिया से कहा कि इन उपचुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले का एक ट्रेलर है.

विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी बीजेपी सभी आठों सीटों पर आगे निकल गयी और कांग्रेस पिछड़ गई. शाम होते-होते बीजेपी ने बाजी मार ली. मुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के झंडे लहराए. महिला कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के प्रतीक चिन्ह कमल के छोटे-छोटे कटआउट लेकर गरबा नृत्य किया.

रूपाणी ने कहा कि मतदाताओं ने गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के ‘‘नकारात्मक प्रचार और गतिविधियों’’ को खारिज कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज चाहे बिहार हो, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश या गुजरात, बीजेपी पूरे देश में विजेता बनकर उभरी है. यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम तथा बीजेपी को लोगों के समर्थन का परिणाम है.’’

रूपाणी ने कहा, ‘‘हर जगह बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं. मैंने पहले भी कहा था कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए ताबूत में आखिरी कील की तरह होगा.’’

वहीं पाटिल ने कहा कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ता सभी आठ सीटों पर जीत के प्रति पहले से आश्वस्त थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget