एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व सांसद सरदार बूटा सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व सांसद, कांग्रेस नेता सरदार बूटा सिंह का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. बूटा सिंह बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का आज सुबह निधन हो गया. 86 साल के बूटा सिंह काफी समय से बीमारी चल रहे थे. पंजाब के जालंधर के मुस्तफापुर गांव में जन्मे बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के सांसद रहें. उनकी पहचान पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर रही. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं.

राजीव गांधी की सरकार में साल 1986 से 1989 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे. इससे पहले राजीव गांधी की सरकार में ही 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री का पदभार संभाला था. इसके अलावा बूटा सिंह 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे थे. 2007 से 2010 तक मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला.

पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा, 'श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे. उनके निधन से मैं दुखी हूं. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है.'

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा. इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं.'

ये भी पढ़ें- देशभर में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, स्वास्थ्य मंत्री ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल में लिया जायजा

दिल्ली-NCR में कड़कड़ाती ठंड के बीच हल्की बारिश हुई, 3 से 5 जनवरी तक भारी बारिश की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'लोगों को मारा जा सकता है, आदर्शों को नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का करारा जवाब
'लोगों को मारा जा सकता है, आदर्शों को नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का करारा जवाब
PoJK में पाकिस्तान की बर्बादी का काउंटडाउन! 'हुक्मरानों हम तुम्हारी मौत हैं' के नारों से कांपा इस्लामाबाद
PoJK में पाक की बर्बादी का काउंटडाउन! 'हम तुम्हारी मौत हैं' के नारों से कांपा इस्लामाबाद
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget