एक्सप्लोरर

तमिलनाडु चुनाव 2021: सभी अटकलों पर विराम, मौजूदा मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ही होंगे AIADMK के CM पद के उम्मीदवार

मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार संबंधी अटकलों और पैनल गठित करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों को विराम लग गया है.

चेन्नई: तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ही अगले साल 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार होंगे. ये घोषणा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने की है.

पनीरसेल्वम ने पलानीस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रिय भाई पलानीस्वामी 2021 विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद के विजयी उम्मीदवार होंगे."

स्टीयरिंग कमेटी का गठन पन्नीरसेल्वम की मांग को स्वीकार करते हुए पार्टी ने पार्टी का मार्गदर्शन करने के लिए 11 सदस्यीय स्टीयरिंग कमेटी (संचालन समिति) की स्थापना की भी घोषणा की है. स्टीयरिंग कमेटी के गठन की घोषणा पार्टी के संयुक्त समन्वयक और मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने की. स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य हैं- डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन, एस.पी. वेलुमणि, पी. थंगमणि, सी.वी. शनमुगम, डी. जयकुमार, आर. कामराज, मनोज पांडियन, जे.सी.डी. प्रभाकर, पी.मोहन, गोपालकृष्णन और मणिकम.

पार्टी के भीतर मतभेदों को विराम

पनीरसेल्वम ने जोरदार तालियों के बीच बताया कि पार्टी के सभापति मंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदन के नेतृत्व में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया. उन्होंने कहा कि उनके अलावा पलानीस्वामी, पार्टी उप समन्वयक के पी मुनुसामी, आर वैथीलिंगम और संचालन समिति के सदस्यों ने पलानीस्वामी को उम्मीदवार बनाने का सर्वसम्मति से फैसला किया.

इस घोषणा के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार संबंधी अटकलों और पैनल गठित करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों को विराम लग गया है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में 31 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन, छात्रों को स्कूल जाने की इजाजत वाले आदेश पर रोक

सुप्रीम कोर्ट का शाहीन बाग मामले पर फैसला, कहा-विरोध के नाम पर सड़क पर धरना-प्रदर्शन गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget