एक्सप्लोरर

दाऊद इब्राहिम की पुस्तैनी जमीन और उसके गुर्गे इकबाल मिर्ची के फ्लैट की होगी नीलामी

स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्स्चेंज मॅनिप्युलेटर्स (SAFEMA) एजेंसी डॉन दाऊद की संपत्ति की नीलामी करने वाली है. 10 नवम्बर को ई -नीलामी के जरिये नीलामी की ये प्रक्रिया की जाएगी.

मुम्बई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर के पैतृक गांव महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील की संपत्ति अब नीलाम होगी. स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्स्चेंज मॅनिप्युलेटर्स (SAFEMA) एजेंसी डॉन दाऊद की संपत्ति की नीलामी करने वाली है. 10 नवम्बर को ई -नीलामी के जरिये नीलामी की ये प्रक्रिया की जाएगी. दाऊद इब्राहिम की ये सभी संपत्ति रत्नागिरी के खेड़ तहसील में हैं. दाऊद की सात जमीन और एक घर को नीलामी होगी.

SAFEMA के अधिकारी ने बताया की, इस नीलामी में बोली लगाने वाले 2 नवम्बर को संपत्ति को देखकर मुआयना कर सकते है. 6 नंवबर तक एप्लिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और बिडिंग लगाने वालों के जरिये डिपाजिट जमा करवाया जाएगा औए 10 नवम्बर को ई नीलामी, टेंडरिंग और सार्वजनिक बिडिंग ऐसे तीन प्रोसेस के जरिये ये निलामी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.

SAFEMA के अधिकारी ने बताया की, दाऊद के साथ ही उसके गुर्गे रहे ड्रग माफिया इक़बाल मिर्ची की मुम्बई की 2 संपत्तियों की भी नीलामी की जाएगी. ये दोनों संपत्ति सांताक्रुज के एक रिहायशी इमारत के अंदर के 2 फ्लैट है जिनकी कीमत लाखो में है. इन दोनों फ्लैट का एरिया 1245 स्क्वेअर फूट बताया जाता है और कीमत करीब 3 करोड़ 45 लाख रुपये है. जानकारी के मुताबिक दाऊद और इक़बाल मिर्ची के संपत्ति की नीलामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रोसेस के जरिये की जाएगी. पिछले साल अप्रैल महीने में सफेमा ने दाऊद की बहन हसीना पारकर के नाम 600 स्क्वार फीट फ्लैट की नीलामी की थी और 1 करोड़ 80 लाख में बेचा था.

90 के दशक में तस्करी, फिरौती, आंतकवादी गतिविधियों, नकली नोटों की छपाई, ड्रग, अवैध हथियारों की तस्करी,रियल एस्टेट,गुटखा,होटल बिजनेस और बाकी काले धंधों से भले दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान, UAE, तुर्की और दुनिया के बाकी देशों में अरबो की संपत्ति बना ली हो लेकिन उसके गांव की पुरखो की संपत्ति,उसका बंगला,खेती की जमीन अब नीलामी की कगार कर है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget