एक्सप्लोरर

Deep Sidhu Accident Case: 2 डीएसपी की मौजूदगी में हुआ पोस्टमॉर्टम, एंबुलेंस में दीप के शव पर समर्थकों ने की फूलों की बरसात

Deep Sidhu Case: अभिनेता दीप सिद्धू का पोस्टमॉर्टम बुधवार को सोनीपत सिविल अस्पताल में 3 डॉक्टरों ने 2-2 डीएसपी की मौजूदगी में किया. वहीं पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया है.

Deep Sidhu Accident Case: पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू का पोस्टमॉर्टम बुधवार को सोनीपत सिविल अस्पताल में हुआ. 3 डॉक्टरों की टीम ने 2-2 डीएसपी की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया. इसके बाद परिवार को दीप सिद्धू का शव सौंप दिया गया. परिवार एंबुलेंस से दीप सिद्धू के शव को लेकर लुधियाना के लिए निकल गया. इस दौरान दीप सिद्दू के प्रशंसकों ने एंबुलेंस पर फूलों की बारिश की और दीप सिद्धू जिंदाबाद के नारे भी लगाए. दीप सिद्धू का अंतिम संस्कार लुधियाना में होगा.

वाहन चालक पर केस दर्ज

वहीं, सोनीपत पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. यह एफआईआर खरखौदा थाने में दीप सिद्धू के चचेरे भाई मंदीप सिद्धू की शिकायत पर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है. चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात वान चालक ने कई लापरवाहियां कीं. वह ओवरस्पीड चल रहा था साथ ही उसने पार्किंग लाइट भी नहीं जला रखी थीं. बता दें कि दीप सिद्धू की कार का मंगलवार देर रात दिल्ली कुंडली बॉर्डर पर एक्सिडेंट हो गया था. इसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ कार में बैठी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.

ड्राइवर की हुई पहचान

पुलिस हादसे के वक्त दी सिद्धू के साथ कार में मौजूद उनकी साथी रीना राय से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल बस ड्राइवर और मालिक का पता लगा लिया गया है और मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने जानकारी दी है कि कार के अंदर शराब की बोतल मिली हैं. सोनीपत एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. ट्रक ड्राइवर की पहचान कर ली गई है. पुलिस की टीम जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लेगी. अभी तक की जांच में पता चला है कि ट्रक आगे चल रहा था. अचानक उसके रुकने से दीप सिद्धू की पीछे आ रही कार उसमें टकरा गई. यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला लग रहा है. एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि गाड़ी में हमे एक शराब की बोतल मिली है, इनके पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए सैम्पल भेज दिए हैं. 

गांव में शोक की लहर

इस हादसे के बाद से दीप सिद्धू के पैतृक गांव उदेकरन में शोक की लहर है. गांव वालों को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि दीप सिद्धू अब उनके बीच नहीं है. दीप के करीबी सुखचैन सिंह निक्का बराड़ ने बताया कि परिवार पहुत सदमे में है. वह अच्छा अभिनेता होने के साथ ही अच्छा लीडर भी था. वह सच्चाई की बात किया करता था.

ये भी पढ़ें

UP Election: करहल में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला, केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया ये बड़ा आरोप

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के 'यादव लैंड' में किसका लराएगा झंडा, समाजवादी पार्टी या बीजेपी का?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: ईरान के परमाणु ठिकाने पर बड़ा अटैक, अमेरिका और इजरायल ने नतांज केंद्र पर बरसाए बम
LIVE: ईरान के परमाणु ठिकाने पर बड़ा अटैक, अमेरिका और इजरायल ने नतांज केंद्र पर बरसाए बम
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
US Iran War: 'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, हिंद महासागर तक पहुंची युद्ध की आग! दुबई में भी हुए धमाके
ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, हिंद महासागर तक पहुंची युद्ध की आग! दुबई में भी हुए धमाके
हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
लिविंग रूम में करें ये 5 सिंपल से बदलाव, सोसाइटी वाले समझने लगेंगे आपको स्टाइलिस
लिविंग रूम में करें ये 5 सिंपल से बदलाव, सोसाइटी वाले समझने लगेंगे आपको स्टाइलिस
Embed widget