एक्सप्लोरर

Patiala Violence: हिंसा के बाद पटियाला में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, शिवसेना ने अपने नेता को पार्टी से निकाला

Patiala Violence Latest Update: पटियाला में हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. ये कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है.

Patiala Violnce Latest Update: पटियाला मामले में शिवसेना ने अपने ही नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए बर्खास्त कर दिया है. शिवसेना ने पार्टी के नेता हरीश सिंगला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पंजाब में शिवसेना प्रमुख योग राज शर्मा की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट में इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है.

इसके साथ ही पटियाला में हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. ये कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है. पटियाला पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में FIR भी दर्ज होंगी और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच पीस कमेटी की मीटिंग करवाने की कोशिश की जा रही है. वहीं हिंसा के बाद सीएम ने एक बैठक भी की थी.

पटियाला में हुई हिंसा की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने डीजीपी से बात की, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है. सीएम ने कहा कि हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे. पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''पटियाला में हुई घटना पर DGP और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई. मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए. पंजाब विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी.''

वहीं घटना पर पटियाला जोन के आईजी राकेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों और अफवाहों की वजह से ये घटना हुई है. हम शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं. लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें. पुलिस और सिविल प्रशासन ने सब कंट्रोल कर लिया है. कल पीस कमेटी की मीटिंग बुलाई है वो हम कल कर रहे हैं. लोगों से अपील है कि शांति बना कर रखें. 

ये भी पढ़ें:

Matoshree Hanuman Chalisa Row: नवनीत और रवि राणा की जमानत का इन तर्कों के साथ कोर्ट में जोरदार विरोध करेगी उद्धव सरकार

Bhima Koregaon Violence: NCP अध्यक्ष शरद पवार ने दायर किया कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में एफिडेविट, 5-6 मई को होगी पूछताछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget