एक्सप्लोरर

यूपी: बांदा में सनसनीखेज हत्याकांड, ससुराल से पत्नी को लेकर आ रहे युवक की दबंगों ने गोली मारकर हत्या की

यूपी के बांदा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां एक युवक को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह ससुराल से घर वापस लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने युवक पर हमला भी किया था.

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा में पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे युवक की दबंगों द्वारा दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि पहले दबंग उनके घर पर फायरिंग कर चुके हैं, लेकिन शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते आज हत्या हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला शहर कोतवाली के सुहाना गांव का है, जहां ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर आ रहे युवक कल्लू यादव को गांव के ही दबंगों ने दिनदहाड़े बीच रास्ते मे गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल ले कर भागे लेकिन रास्ते पर ही युवक ने दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

परिजनों की माने तो कुछ दिन पूर्व भी दबंगों ने उनके घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगो के हौसले और बुलंद हो गये जिसके चलते इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया.

वहीं इस पूरे मामले में बांदा पुलिस अधीक्षक का पुराना रटा रटाया राग अलापते हुए मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. बांदा पुलिस के इस ढीले ढाले रवैये के चलते बांदा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस बेपरवाह बनी हुई है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

यूपी: बिजनौर में 22 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये, नोएडा में हालात हो रहे बेकाबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget