एक्सप्लोरर

Thane Crime: फेरीवाला समझकर कर दी शिंदे गुट के पदाधिकारी की हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Thane Murder: मृतक शख्स शिंदे गुट का पदाधिकारी था, जिसे फेरीवाला समझकर मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि, पुलिस ने उसकी पहचान कुख्यात गैंगस्टर बरक्या परदेशी के भाई रवींद्र परदेशी के रूप में की है.

Thane Murder: महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार (1 मार्च) को हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतक शख्स शिंदे गुट का एक पदाधिकारी था, जिसे फेरीवाला समझकर मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि, पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान ठाणे के कुख्यात गैंगस्टर बरक्या परदेशी के भाई रविंद्र परदेशी के रूप में की है. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद 33 वर्षीय ध्रुव पटवा और 21 वर्षीय अशरफ हजरत अली को गिरफ्तार किया है.
 
चापड़ से हुआ था हमला
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार (28 फरवरी) की रात करीब 10:00 बजे ठाणे के जांबली नाका बाजार में पेध्या मारुति मंदिर के पास रवींद्र परदेशी पैदल ही घर जा रहे थे. इस दौरान बाइक सवार हमलावरों ने बेरहमी से उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने चापड़ से कई वार किये, जिससे रवींद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं. इसके बाद इलाज के लिए रवींद्र परदेशी को ठाणे के जुपिटर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर बुधवार की सुबह करीब 12:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दरअसल, हमलावरों को शक था कि ये कोई फेरीवाला है, इसलिए उन्होंने हमला किया था. बता दें मृतक रविंद्र परदेशी की उम्र 48 साल थी और वो खरकर अली के रहने वाले थे. 

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस जांच में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाजार में फेरीवालों से हफ्ता वसूली को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या की यह घटना हुई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. वहीं, ठाणे टाउन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जयराज रनवारे का कहना है कि हमने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी और मृतक दोनों ही फेरीवाले हैं और एक-दूसरे के सामने सड़क पर कब्जा करते थे. जिस सड़क पर वे कब्जा कर रहे थे, उसे लेकर ही दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हुई थी. बता दें हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Punjabi University Murder: पैसों के विवाद में रूममेट की चाकू मारकर हत्या, इंजीनियरिंग के चार छात्रों को पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget