एक्सप्लोरर

DRDO के चेयरमैन की बेटी के साथ चलती ट्रेन में लूट, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 4 घंटे में किया गिरफ्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर डीआरडीओ के चेयरमैन सतीश रेड्डी की बेटी जी सिंग्धा के साथ लूट की वारदात सामने आई है जिसमें लूटेरों 10 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए.

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर डीआरडीओ के चेयरमैन सतीश रेड्डी की बेटी जी सिंग्धा के साथ लूट की वारदात सामने आई है. बदमाशों ने जी सिंग्धा से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी से भरे बैग को लूट लिया. वह केरल एक्सप्रेस से ग्वालियर से नई दिल्ली रेलवे आ रही थीं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई है और चार घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ट्रेन जैसे ही स्टेशन से चली बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 

यह घटना उस वक्त घटी जब ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चली थी. इसी दौरान ट्रेन में सवार दो बदमाशों ने जी सिंगधा का बैग लूट लिया और फरार हो गए. इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता ने पुलिस को लूट की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आरपीएफ के साथ एक ज्वॉइंट टीम बनाई. इसके बाद टेक्निकल सर्विलेंस और मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी को 4 घंटे के अंदर मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम पवन शर्मा है. पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ बैग भी बरामद कर लिया है जिसमें करीब 10 लाख की डायमंड और गोल्ड की ज्वेलरी थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दूसरे आरोपी का नाम नंदकिशोर है.

राजधानी दिल्ली में चलती ट्रेन में बढ़ रही लूटपाट की घटनाएं

यह पहला मामला नहीं है जब चलती ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. कुछ समय पहले ही बदमाशों ने दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक व्यापारी से 90 लाख रुपये का सोना लूट लिया था. जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया था. लगातार इस तरह की हो रही वारदातों ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अर्थव्यवस्था, कश्मीर और नार्थ ईस्ट से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगी रही है बीजेपी- कांग्रेस

जानिए क्यों अमेरिका जैसे देश अपनी सैटेलाइट क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget