एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: तेजस्वी बोले- आने वाले दिनों में लाशों का ढेर बिछने वाला है, जेडीयू ने दिया जवाब

बिहार की राजनीति जैसे-जैसे चुनावी रंग चढ़ रहा है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच तीखे बयानों का दौर शुरू हो गया. दोनों दल लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 'लाशों पर सियासत' वाले बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है. उन्होंने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी पार्टी और एलायंस विधानसभा चुनाव में बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा है और तेजस्वी यादव एक बेहद डरे हुए राजनेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

राजीव रंजन ने कहा, “लाशों पर सियासत आरोप आप हमारे दल और गठबंधन पर लगाते हैं, लेकिन आपके परिवार का इतिहास इन्हीं लाशों पर सियासत करके 15 वर्षों तक राज करने का रहा है और जो कुकर्म उस दौर में हुए उसके लिए माफी भी मांगते फिर रहे हैं बिहार की जनता नरसंहारों के उस काले दौर, जातीय हिंसा, इलाकाई क्षत्रपों के कहर और अराजकता और भ्रष्टाचार का जो महासंगम था उसको कभी भूल नहीं सकती है.”

जेडीयू नेता ने आगे कहा, "शायद इसलिए आप लोगों को गुमराह करने के लिए अक्सर नए-नए पैंतरों का इस्तेमाल करते हैं. चुनाव निर्वाचन आयोग को कराना है लेकिन वर्चुअल प्लेटफार्म केवल गालियां देने के लिए नहीं है बल्कि सकारात्मक तरीके से जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए भी है. लेकिन आपको पता है कि आपका और आपकी पार्टी का सूपड़ा पूरी तरह से बिहार की जनता साफ करने वाली है. इसीलिए तरह तरह के तर्क और घटिया आरोप मढ़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं.''

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि गरीबों और बिहार के आम नागरिकों के साथ सरकार क्रूर मजाक कर रही है. अपने पर आई है तो वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है, अच्छे-अच्छे डॉक्टर हैं, नर्स हैं, लेकिन बिहार की जनता के लिए एक ही अस्पताल है एनएमसीएच,  वो भी पानी में डूब जाता है. हम लोगों ने लगातार यही मांग की है कि  जांच बढ़ाई जाए और अफसोस की बात है कि जांच के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी है. बिहार में कोरोना को देखते हुए आगे आने वाले दिनों में लाशों का ढेर बिछने वाला है और स्थिति बहुत ज्यादा भयावह होने वाली है.

तेजस्वी ने कहा कि अभी तो सीएम हाउस में कोरोना घुसा है. हम लगातार कह रहे हैं कि अगस्त और सितंबर में कोरोना भयावह रूप लेने वाला है लेकिन पता तो तब चलेगा जब जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी. न जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है न डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जा रहे हैं. आइसोलेशन वार्ड की स्थिति बेहद खराब है. स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टरों के पद रिक्त पद हैं जिसे भरा नहीं जा रहा है और जो ड्यूटी पर हैं उनमें कोरोना संक्रमण फैला है, जिसकी संख्या सरकार छुपाने के काम कर रही है. ट्रांसपेरेंसी पूरी तरह से जीरो है, इनको केवल अपनी कुर्सी की चिंता है.

आरजेडी नेता ने कहा कि बीजेपी के लोग वर्चुअल रैली कर रहे हैं और मुख्यमंत्री भी अपनी वर्चुअल रैली कर रहे हैं लेकिन बिहार में गरीबों के साथ यह लोग खड़े नहीं हैं. गरीब मर रहे हैं. बिहार में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन यह लोग कुर्सी की चिंता कर रहे हैं और चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. यहां बिहार बाढ़ में डूब रहा है. पटना जलजमाव से डूब रहा है. लोग कोरोना और भुखमरी से मर रहे हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं.

तेजस्वी ने कहा कि जनता देख रही कि किस प्रकार गरीबों के साथ भेदभाव किया गया है, हम लोग चाहते थे कि मुख्यमंत्री की जांच हो. खुद की जांच होती है तो 2 घंटे में रिपोर्ट आ जाती है, यही काम गरीबों के लिए क्यों नहीं होता? यह मज़ाक है आम जनता के साथ जो बिहार के लोग नहीं सहेंगे.

यह भी पढ़ें:

झारखंड: मंत्री और विधायक हुए कोरोना से संक्रमित, CM हेमंत सोरेन ने खुद को किया आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget