एक्सप्लोरर

UP में लगातार बढ़ रहा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 50 फीसदी लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए

देश में 20 से 25 मई के बीच हर रोज औसतन 6200 मामले सामने आ रहे हैं. अगर इसी हिसाब से मामले बढ़े तो 26 मई से 1 जुलाई के बीच 36 दिन में करीब 2 लाख 23 हजार 2 सौ नए कोरोना मामले सामने आ सकते हैं.

लखनऊ: कोरोना वायरस देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने पैर पसार चुका है. लेकिन इनमें कुछ ही राज्य ऐसे हैं, जहां ये महामारी तेजी से फैलती जा रही है. इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6532 हो गई है. इनमें 165 लोगों की मौत हो गई है. अच्छी बात ये है कि 50 फीसदी से ज्यादा यानी कि 3581 लोग बीमारी से उभर चुके हैं. कोरोना संक्रमित 2951 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

यूपी के किस जिले में कितने लोग कोरोना पॉजिटिव एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में सोमवार को 229 नए कोरोना के मामले सामने आए. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में 859, अलीगढ़ में 127, मेरठ में 379, नोएडा में 359, कानपुर शहर में 335, राजधानी लखनऊ में 327, गजियाबाद में 238, सहारनपुर में 231, फिरोजाबाद में 219, मुरादाबाद में 188, रामपुर में 167, वाराणसी में 159, बाराबंकी में 140, बस्ती में 140, जौनपुर में 137, बुलंदशहर में 107, हापुड़ में 99, गाजीपुर में 85, सिद्धार्थनगर में 85, बिजनौर में 79, बहराइच में 73, प्रयागराज में 71, संभल में 67, मथुरा में 65, रायबरेली में 64, संत कबीर नगर में 64, सुल्तानपुर में 62, लखीमपुर खीरी में 60, प्रतापगढ़ में 60, अमरोहा में 59, अयोध्या में 57, देवरिया में 53, गोरखपुर में 53, बरेली में 51, गोंडा में 50, कौशांबी में 47, अमेठी में 46, मुजफ्फर नगर में 46, इटावा में 43, जालौन में 43, शामली में 42, पीलीभीत में 41, आजमगढ़ 40, अंबेडकर नगर में 39, फतेहपुर में 39, महराजगंज में 39, सीतापुर में 39, हरदोई में 38, बदायूं में 36, बलरामपुर में 36, कन्नौज में 36, झांसी में 32, बलिया में 31, मिर्जापुर में 31, बागपत में 29, चित्रकूट में 29, श्रावस्ती में 29, भदोही में 27, उन्नाव में 27, मैनपुरी में 26, फरु खाबाद में 25, बांदा में 23, औरैया में 22, हाथरस में 22, चंदौली में 20, शाहजहांपुर में 19, एटा में 16, कासगंज में 15, मऊ में 15, कानपुर देहात में 10, कुशीनगर में 9, महोबा में 9, हमीरपुर में 6, सोनभद्र में 5, ललितपुर में 1 व्यक्ति पॉजिटिव है.

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 11 मई से ही एक्टिव केस कम है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने का क्रम जारी है. उन्होंने बताया कि रविवार को 7314 सैंपलों की टेस्टिंग की गई. रविवार को 55 सैंपलों के पूल और 1010 सैंपलों के 936 पूल टेस्ट किए गए, जिनमें से 161 पूल पॉजिटिव मिले. अब तक आइसोलेशन में 2711 लोगों को और क्वारंटीन में 10270 लोगों को रखा गया है.

कोरोना संक्रमण के सर्विलांस में 91 हजार टीमें प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्विलांस में 91 हजार 347 टीमें लगी हैं. इन टीमों ने 11 हजार 920 इलाकों में 72 लाख 18 हजार 440 घरों का सर्वेक्षण किया. साथ ही 3 करोड़ 62 लाख 29 हजार 716 लोगों की जांच भी किया.

प्रदेश में काफी संख्या में कामगार व श्रमिकों की वापसी हुई है. सभी को होम क्वारंटीन में 21 दिनों तक रहने के लिए कहा गया है. होम क्वारंटीन में रहने वालों की जांच के लिए आशा वर्करों को भी तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि आशा वर्करों द्वारा अब तक 8 लाख 50 हजार 899 लोगों की जांच गई है. जांच के दौरान 892 लोगों के अंदर लक्षण मिले. जिनका उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- पिछले 24 घंटों में सामने आए 6535 नए मामले, अबतक 4167 लोगों की मौत | राज्यवार आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget