जवानों के लिए नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रक और PM के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़, क्या यह न्याय है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैनिकों के लिए बिना बुलेट प्रूफ वाले वाहन के प्रावधान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए 8,400 करोड़ रुपये का विमान खरीदा जा रहा है.
उन्होंने कुछ सैनिकों के बीच कथित बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और प्रधानमंत्री के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है?’’
हमारे जवानों को नॉन-बुलेट प्रूफ़ ट्रकों में शहीद होने भेजा जा रहा है और PM के लिए 8400 करोड़ के हवाई जहाज़! क्या यह न्याय है? pic.twitter.com/iu5iYWVBfE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2020
कांग्रेस नेता ने पहले भी वीवीआईपी विमानों को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि 8400 करोड़ रुपये की रकम से सीमा पर तैनात जवानों के लिए बहुत कुछ खरीदा जा सकता था.
उधर, गत मंगलवार को सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि दो वीवीआईपी विमान खरीदने की प्रक्रिया UPA सरकार के तहत शुरू हुई थी और मौजूदा सरकार ने इसे तार्किक अंजाम तक पहुंचाया है.
सूत्रों ने बताया कि वीवीआईपी विमान खरीद की कवायद 2011 में शुरू हुई थी और अंतर मंत्री समूह ने 10 बैठकों के बाद 2012 में अपनी सिफारिशें सौंपी थीं.
राहुल गांधी ने पवन ऊर्जा संयंत्रों से जुड़े सुझाव पर पीएम मोदी पर किया कटाक्ष























