एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अनलॉक को लेकर महा विकास आघाडी सरकार में 'कन्फ्यूजन'

राज्य में कोरोना का कहर अभी भी जारी है. गुरुवार को इसके चलते 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया. इसी बीच आपदा प्रबंधन मंत्री के बयान पर बवाल मच गया.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है. इसी बीच राज्य में अनलॉक को लेकर महा विकास आघाडी सरकार में कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है. आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वाडेत्तीवार ने राज्य के 18 जिलों में अनलॉक की घोषणा कर दी. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर लॉकडाउन लागू रखने की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के बाद गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री ने मीडिया को बताया कि राज्य के 18 जिलों में शुक्रवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि जिन जिलों में 5 फ़ीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट है, वहां लॉकडाउन में छूट मिलेगी. 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर अनलॉक से इंकार किया
आपदा प्रबंधन मंत्री की इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर अनलॉक की प्रक्रिया से साफ मना कर दिया. बयान में कहा गया कि डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से जो प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है वह विचाराधीन है. अभी तक कोरोना की स्थिति राज्य में चिंताजनक बनी हुई है. ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है.  

मंत्री के बयान के बाद उठे थे यह सवाल
गुरुवार दोपहर जब मंत्री ने अनलॉक को लेकर बयान दिया था उस वक्त तमाम एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर सवाल उठाये थे. उनका कहना था कि जब राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में सरकार अनलॉक को लेकर जल्दबाजी क्यों कर रही है. हालांकि शाम तक सीएम कार्यालय ने इस कन्फ्यूजन को दूर करके स्थिति साफ कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget