एक्सप्लोरर

तमिलनाडु BSP अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 संदिग्ध हिरासत में

TN BSP Chief Murder: तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले पर पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. शुक्रवार को BSP के तमिलनाडु अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या कर दी गई थी.

TN BSP chief murder: तमिलनाडु में शुक्रवार (5 जून) को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की घर में घुस कर हत्या कर दी गई थी. पेरांबूर में उनकी आवास में 6 बाइक सवारों ने उनकी हत्या कर दी थी. 

पुलिस इस समय आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इसी बीच चेन्नई उत्तर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त असरा गर्ग ने जानकरी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी 

तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले पर चेन्नई उत्तर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त असरा गर्ग ने कहा, "हत्या के मामले में हमने अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. यह प्रारंभिक जांच है. हमने दस टीमें गठित की हैं. हम अपराधियों को सामने लाने के लिए काम कर रहे हैं. इन संदिग्धों से पूछताछ के बाद हम हत्या के पीछे के मकसद का पता लगा पाएंगे.कुछ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है."

 

इससे पहले चेन्नई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था, 'तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच के लिए असरा गर्ग आईपीएस, एडिशनल सीओपी (उत्तर) के नेतृत्व में 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं.'

हमलावरों ने घर में किया था हमला 

हत्या की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया, 'ये घटना  शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई थी, जब आर्मस्ट्रांग अपने घर में जा रहे थे. तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था. उन्हें तुरंत  ग्रीम्स रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.'

मायावती ने जताया था दुख 

तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष की हत्या किए जाने पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीएसपी तमिलनाडु स्टेट यूनिट के अध्यक्ष  के. आर्मस्ट्रांग की आज शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गयी नृशंस हत्या अति-दुःखद व अति-निन्दनीय. पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग राज्य में दलितों की सशक्त आवाज़ के रूप में जाने जाते थे. सरकार दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कार्रवाई करे.'

यह भी पढ़ें: हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी खुद पहुंचा पुलिस के पास, 1 लाख का इनामी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget