एक्सप्लोरर

चलती कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 400 मीटर तक घसीटा, दो गिरफ्तार

सीसीटीवी में दिख रहा है कि भारी ट्रैफिक के बीच एक कार तेजी से आ रही है. गाड़ी के बोनट पर एक ट्रेफिक पुलिसकर्मी लटका हुआ है.

नई दिल्ली: दिल्ली के धौलाकुआं के पास स्टेशन रोड पर एक गाड़ी ड्यूटी पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 400 मीटर तक घसीटती रही. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी में दिख रहा है कि भारी ट्रैफिक के बीच एक आई-20 गाड़ी तेजी से आ रही है. गाड़ी के बोनट पर एक ट्रेफिक पुलिसकर्मी लटका हुआ है और गाड़ी तेज स्पीड में ज़िग जैग भाग रही है. पुलिसकर्मी तेज रफ्तार गाड़ी में अपने आपको संभालने की कोशिश करता है और एक बार फिर गाड़ी के वाईपर को टाइट पकड़ता है... लेकिन कुछ दूरी बाद ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी का हाथ छूट जाता है और वो गाड़ी के बोनट से सड़क पर गिर जाता है.

लोगों ने पीछा करके गाड़ी को 2 किलोमीटर दूर पर रुकवाया सीसीटीवी में साफ-साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक कांस्टेबल के सड़क पर गिरने के बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को और तेज रफ़्तार से भगा देता है. जो ट्रैफिक कांस्टेबल गाड़ी पर लटका हुआ है उसका नाम कांस्टेबल महिपाल है. यह घटना सोमवार शाम 5 बजे की है.

इस घटना के बाद कुछ लोगों ने पीछा करके गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया. आरोपी का नाम शुभम है जो अपने दोस्त राहुल के साथ बैठा हुआ था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी धौला कुआं की तरफ से दिल्ली कैंट की तरफ बेहद तेज गति से जा रही थी. ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल महिपाल ने फैंसी नंबर प्लेट वाली ज़िग जैग दौड़ती इस कार को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने पहले गाड़ी की रफ्तार कम की और फिर अचानक से बढ़ा दी. जिसके कारण कॉन्स्टेबल महिपाल गाड़ी के बोनट पर गिर गए और जान बचाने के लिए लटक गए.

ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर भी उठे सवाल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इस बात की हिदायत दी जाती है को वो तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने नॉ आये और अपनी जान का जोखिम नॉ ले. ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि कांस्टेबल महिपाल तेज रफ्तार गाड़ी के आगे क्यों आये. ऐसे क्या हालात बन गए थे कि उन्हें अपनी जान भी जोखिम में डालनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

NIA को केरल सोना तस्करी मामले का संबंध D कंपनी से होने का संदेह, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- गंभीर मामला है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Iran-US War: ईरान जंग पर बड़ा दांव! पाकिस्तान में जुटेंगे सऊदी, तुर्किए और मिस्र, क्या निकलेगा समाधान?
ईरान जंग पर बड़ा दांव! पाकिस्तान में जुटेंगे सऊदी, तुर्किए और मिस्र, क्या निकलेगा समाधान?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget