एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi के हिंदू-हिंदुत्व वाले बयान पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- ये संयोग नहीं प्रयोग

संबित पात्रा ने कहा, 24 घंटे में तीन लोगों ने तीन बार हमला बोला. पहले सलमान खुर्शीद, फिर राशिद अल्वी और अब राहुल गांधी. ये संयोग नहीं प्रयोग है.

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है, जिसके बाद बवाल मच गया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं. बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा नफरत से भरी है. राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. 

उन्होंने कहा, 24 घंटे में तीन लोगों ने तीन बार हमला बोला. पहले सलमान खुर्शीद, फिर राशिद अल्वी और अब राहुल गांधी. ये संयोग नहीं प्रयोग है. ये राहुल गांधी के कहने के बाद इस तरह के बयान देते हैं. 17 दिसंबर को राहुल गांधी ने कहा था कि भारत को आतंकियों से ज्यादा खतरा हिदुओं से है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ये सोचा-समझा जाल बिछाया था कांग्रेस ने. 

इकलाब अखबार में यह बयान छपा तो राहुल ने कहा था कि हां हम मुसलमानों की पार्टी हैं. राहुल ने कहा था कि मंदिर जाने वाले लोग लफंगे होते हैं और लड़कियां छेड़ते हैं. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ये वही पार्टी है जो चाहती थी कि 2019 में मंदिर को लेकर सुनवाई ना हो. ये सुनवाई चुनाव के बाद हो. कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी ने हलफनामा दिया था और कहा था भगवान राम काल्पनिक हैं. उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने उपनिषद पढ़ा है तो राहुल केवल उच्चारण करके दिखा दें.  उन्होंने कहा, बहुत दुख होता है कि 24 घंटे के अंदर तीन बार हिन्दू धर्म और हिंदुत्व के ऊपर प्रहार हुआ है. हमने कांग्रेस से जवाब मांगा था तो राहुल गांधी ने फिर से हिंदुत्व पर प्रहार किया है. दरअसल ये संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है. 

क्या बोला था राशिद अल्वी ने

उत्तर प्रदेश के संभल में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों को कालनेमी राक्षस बता डाला. उन्होंने बीजेपी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ''आजकल कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं, ऐसे लोगों से होशियार रहना चाहिए. आज जो जय श्री राम बोलते हैं, वे बिना नहाएं बोलते हैं. आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वे सब मुनि नहीं वे निसिचर घोरा है.''

राशिद अल्वी ने कहा कि हम भी चाहते हैं इस देश में रामराज्य होना चाहिए. लेकिन जिस राज्य में बकरी और शेर एक घाट पर पानी पीते हों वहां नफरत कैसे हो सकती है. राशिद अल्वी ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस देश में जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को जो लोग गुमराह करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

Raashid Alvi statement: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों को बताया 'राक्षस', सुनाया ये किस्सा

Aryan Khan Drugs Case: ड्रग्स केस में जमानत पर रिहा आर्यन खान NCB दफ्तर पहुंचे, लगाई साप्ताहिक हाजिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget