एक्सप्लोरर

अस्पताल में सलाइन की बोतलों को चूहों ने कुतरा, सुरक्षा पर उठे सवाल

बिहार में कभी शराब तो कभी बांध को लेकर चूहे सुर्खियों में रहते हैं इस बार चूहे सलाइन की बोतलों को कुतरने को लेकर खबरों में हैं. सदर अस्पताल में बोतलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर भेजने के लिए रखा गया था. मगर चूहों ने उससे पहले ही उन्हें नष्ट कर दिया.

पटना: बिहार में चूहे एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सरकारी अस्पताल में सलाइन की बोतल कुतर दिया है. सैकड़ों सलाइन की बोतलों को स्टोर करके रखा गया था. मगर चूहों ने उन्हें कुतरकर बर्बाद कर दिया. मामला कटिहार के सदर अस्पताल का है. स्वास्थ्य विभाग ने जिला सदर अस्पताल में सलाइन की बोतलों को भेजा था. जहां से जिले के प्राइमरी अस्पतालों को बोतलें रवाना की जानेवाली थीं.

अस्पताल में सलाइन की बोतलों को चूहों ने कुतरा

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब प्रभारी अस्पताल अधीक्षक ने कर्मचारियों से जानकारी ली. डॉ अरविंद प्रसाद शाही कहते हैं, "जब मैंने सलाइन की बोतलों के बारे में पता किया तो कर्मचारियों ने कहा कि चूहों ने कुतर दिया है. मैंने फौरन दवाइयों और सलाइन के स्टोर रूम का मुआयना किया. मैंने वहां बोतलों को बहुती बुरी हालत में पाया. इसके बाद मैंने मामले की जांच के आदेश दे दिये." हालांकि उन्होंने इससे इनकार नहीं किया कि अनलोडिंग के दौरान लापरवाही बरती गई होगी.

बिहार में पहले भी चूहे बटोर चुके हैं सुर्खियां 

बिहार में इससे पहले भी चूहे पर काफी हंगामा मच चुका है. कैमूर और पटना में मालखाने से जब्त शराब की सैकड़ों लीटर बोतलों को चूहे डकार चुके हैं. कुछ दिनों बाद नदी में बांध को नुकसान पहुंचाने के लिए भी चूहों को जिम्मेदार ठहराया गया. 2017 में उत्तरी बिहार में आई बाढ़ में कई बांध भरभराकर गिर गये थे. जदयू नेता ललन सिंह ने आरोप लगाया कि बांध में सुराख चूहों के कारण हुआ. इसके अलावा पटना में जब्त नकदी की रकम को चूहे खाकर सुर्खियों में रहे थे.

अपने भारत दौरे पर किसी भी मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे Donald Trump

घर में मृत पाई गई मीका सिंह की मैनेजर, पुलिस ने जताया ड्रग्स ओवरडोज का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget