एक्सप्लोरर

जब नीतीश कुमार ने प्यार की वजह से आधी रात दौड़ा दी बाइक, जानें क्या था पूरा किस्सा

Nitish Kumar Love Story: जब नीतीश को पता चला कि उनका परिवार दहेज की बात कर चुका है तो वे काफी नाराज हुए. उन्होंने अपनी पत्नी मंजू के परिवार से दहेज को लेकर साफ मना कर दिया था.

नीतीश कुमार बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा नाम हैं. वे नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. अब एक बार फिर से बिहार में चुनाव होने वाले हैं. इससे ठीक पहले सभी पार्टियां तैयारी में जुट चुकी हैं. नीतीश का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनके करियर से जुड़ी अधिकतर बातें लोग जानते हैं, लेकिन नीतीश के निजी जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो कि अधिकतर लोगों को नहीं पता. एक इसी तरह का किस्सा उनकी पत्नी मंजू सिन्हा से जुड़ा है.

बात 1985 की है. बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब पहली बार विधायक बने थे. वे जब चुनाव जीतकर अपने बख्तियारपुर पहुंचे तो जमकर स्वागत हुआ, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी नहीं दिखीं. नीतीश की पत्नी मंजू अपने मायके सेवदह चली गई थीं. सेवदह और बख्तियारपुर की दूरी करीब 40 किलोमीटर है. 

आधी रात को बाइक से पत्नी से मिलने पहुंचे नीतीश

नीतीश ने आधी को ही अपनी पत्नी से मिलने का फैसला कर लिया. उन्होंने अपने एक दोस्त से कहा कि बाइक निकालो, मंजू से मिलने चलेंगे. नीतीश रात को ही निकल पड़े, वे जब बहुत सुबह ही ससुराल पहुंच गए, तब मंजू उन्हें अचानक देखकर बेहद खुश हुईं.

कैसे तय हुई थी नीतीश की शादी

नीतीश कुमार ने 1967 में पटना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था. वे इससे पहले शुरुआती पढ़ाई बख्तियारपुर से पूरी कर चुके थे. उनके कॉलेज के आखिरी साल में परिवार वालों ने मंजू सिन्हा से शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया. मंजू पटना के मगध महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं. नीतीश के कॉलेज के दिनों के दोस्त उदय कांत की किताब 'नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नजर से' में उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं. नीतीश ने शादी के मंडप में पहली बार मंजू को देखा था और तब वे देखते ही रह गए थे. 

दहेज न लेने की खाई थी कसम

नीतीश ने बिना दहेज के शादी न करने का फैसला किया था, लेकिन उनके परिवार ने 22 हजार रुपए तिलक देने पर रिश्ता तय किया था. जब नीतीश को पता चला कि दहेज लिया जाएगा तो वे काफी नाराज हुए थे. उन्होंने इसका विरोध भी किया था. नीतीश ने मंजू के परिवार को साफ मना कर दिया था कि वे दहेज नहीं लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget