एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड़, शिवसेना के साथ जाने को एनसीपी तैयार, दुविधा में कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का मानना है कि अगर शिवसेना अगर बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ने के प्रति गंभीर है तो उसे इसका आधिकारिक एलान करना चाहिए.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस के बीच एनसीपी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है. दिल्ली में सोमवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शरद पवार की मुलाकात के बाद मंगलवार को एनसीपी के उच्च सूत्र ने बताया कि एनसीपी शिवसेना के साथ सरकार बनाने को तैयार है. हालांकि इसके लिए कांग्रेस ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है और सोनिया गांधी ने शरद पवार से विचार करने के लिए और समय मांगा है.

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी में शिवसेना की सरकार बनाने को लेकर दुविधा में है. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं का एक समूह बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए शिवसेना का समर्थन करने के पक्ष में है वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने अभी तक इसको लेकर धर्मसंकट में है और इस वजह से अब तक हरी झंडी नहीं दी है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी को लगता है कि शिवसेना बीजेपी के साथ सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी के लिए जोरआजमाइश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का मानना है कि अगर शिवसेना अगर बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ने के प्रति गंभीर है तो उसे इसका आधिकारिक एलान करना चाहिए.

सूत्रों के मुताबिक आखिरी फैसला लेने के लिए सोनिया गांधी ने ये कहते हुए शरद पावर से और समय मांगा है कि हमें सरकार बनाने का जनादेश नहीं मिला है. मुलाकात के बाद शरद पवार ने भी कहा कि हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है लेकिन भविष्य में क्या होगा ये नहीं कह सकते. पवार ने कहा कि इस मामले में वो सोनिया गांधी से एक बार और मुलाकात करेंगे. पवार ने ये भी कहा कि सरकार बनाने को लेकर शिवसेना की तरफ से अब तक संपर्क नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी-शिवसेना की है लेकिन ये भी कहा कि दोनों पार्टियों के बीच जारी विवाद गंभीर है.

जानकारी के मुताबिक शरद पवार मुम्बई जाकर अपने नेताओं से बात करने वाले हैं और इसके बाद दिल्ली लौट कर सोनिया गांधी से मिलेंगे. इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी. शिवसेना को समर्थन करने के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी-शिवसेना की है. तिवारी ने एबीपी न्यूज से कहा कि जो कुछ हो रहा है वो अपने सहयोगियों के प्रति बीजेपी के रवैये की वजह से हो रहा है. अगर बीजेपी-शिवसेना सरकार नहीं बना पाती है तब की परिस्थिति में वहां की क्षेत्रीय पार्टियां अगला कदम तय करेंगी. इशारा साफ है कि बीजेपी-शिवसेना में बात बिगड़ने पर एनसीपी मास्टरस्ट्रोक खेल सकती है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं. एनसीपी और कांग्रेस के पास क्रमशः 54 सीटें और 44 सीटें हैं. विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं यानी सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget