एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी के हाथों में एक बार फिर बंगाल कांग्रेस की कमान

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. यह पद 30 जुलाई को सोमेंद्र नाथ मिश्रा के निधन के बाद से खाली था.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. यह पद 30 जुलाई को सोमेंद्र नाथ मिश्रा के निधन के बाद से खाली था. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल मई से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या कांग्रेस लोकसभा में अपना नेता बदलेगी?

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से लगातार पांच बार के सांसद सांसद अधीर रंजन चौधरी को जुझारू छवि का नेता माना जाता है. हालांकि मौजूदा लोकसभा में कांग्रेस दल का नेता बनाए जाने के बाद उनके कुछ बयान से पार्टी की किरकिरी भी हुई.

2016 के बीते बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त भी अधीर रंजन की प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे. तब कांग्रेस ने वामदलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और 44 सीटें जीत कर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी.

2014 से 18 तक बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अधीर की जगह वरिष्ठ नेता सोमेंद्र नाथ मिश्रा ने ली थी जिनका डेढ़ महीने पहले निधन हो गया. अब एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान ने 64 साल के अधीर के हाथों में प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी है।

हालांकि इस बाद अधीर रंजन के सामने काफी कठिन चुनौती है. बीते कुछ सालों में बंगाल की राजनीति में बीजेपी ने जबरदस्त पकड़ बनाई है. माना जा रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव तृणमूल बनाम बीजेपी के बीच लड़ा जाएगा. ऐसे में कांग्रेस और सीपीएम को बड़ा नुकसान होगा जिसकी सूरत 2019 के लोकसभा चुनाव में दिख चुकी है.

बंगाल में कांग्रेस को ममता बनर्जी के सामने एक बड़े चेहरे की जरूरत है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामदल एक बार फिर गठबंधन कर सकते हैं. दोनों ही कसौटी पर अधीर रंजन फिट बैठते हैं. बंगाल में अधीर ना सिर्फ बड़ा नाम हैं बल्कि उनका झुकाव भी लेफ्ट विचारधारा की तरफ रहा है.

अधीर रंजन के सामने तृणमूल विरोधी वोट को बीजेपी की झोली में जाने से रोकने की बेहद कठिन चुनौती है.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget