एक्सप्लोरर

हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव, तेलंगाना में मामले बढ़कर 1509 हुए

भारत में भी कोरोना वाययरस तेजी से पांव पसारता जा रहा है. देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 91,000 के करीब पहुंच गया है.

हैदराबाद: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 हजार के करीब पहुंच गई है. इस बीच, हैदराबाद के पुराने शहर स्थित मदन्नापेट इलाके के एक अपार्टमेंट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) के क्षेत्रीय आयुक्त अशोक सम्राट ने बताया, "सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है." 25 लोग कैसे हुए कोरोना पॉजिटिव क्षेत्रीय आयुक्त के मुताबिक, कुछ दिन पहले अपार्टमेंट में जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ लोग शामिल हुए थे. इस पार्टी में एक कोरोना पॉजिटिव शख्स भी शामिल हुआ था. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इसी पार्टी की वजह से इतने लोगों को संक्रमण फैला है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल प्रशासन उनके संपर्क की पहचान कर रहा है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना में अब तक कोरोना संक्रमण के 1509 मामले आए हैं, जिसमें से 971 लोग ईलाज के बाद ठीक हो चुके हैं उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि 34 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित देश में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 4987 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. 34 हजार 109 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है. ये भी पढ़ें- अमेरिका में 15 लाख लोग कोरोना संक्रमित, अबतक 90 हजार की मौत, 24 घंटे में 23 हजार नए केस आए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: क्या ईरान की ताकत समझने में ट्रंप से बड़ी गलती हो गई?
Israel-Iran War: क्या ईरान की ताकत समझने में ट्रंप से बड़ी गलती हो गई?
Parliament Session 2026 Live: एलपीजी किल्लत पर सदन में हंगामे के आसार, राहुल गांधी के सवाल पर हरदीप पुरी आज शाम देंगे जवाब
Live: एलपीजी किल्लत पर सदन में हंगामे के आसार, राहुल गांधी के सवाल पर हरदीप पुरी आज शाम देंगे जवाब
US Israel Iran War Live: 'युद्ध पर अभी कुछ...', ईरान में फंसे हैं 9 हजार भारतीय, विदेश मंत्रालय ने वापसी पर क्या दिया अपडेट?
Live: 'युद्ध पर अभी कुछ...', ईरान में फंसे हैं 9 हजार भारतीय, MEA ने वापसी पर क्या दिया अपडेट?
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget