एक्सप्लोरर

Zydus Cadila की दवा से कोविड-19 के इलाज का दावा, कंपनी ने DCGI से इस्तेमाल के लिए मांगी मंजूरी

दवा निर्माता कंपनी ने सोमवार को कहा है कि उसने भारतीय ड्रग नियामक से कोविड-19 के इलाज के लिए अपनी दवा की मंजूरी मांगी है. जाइडस कैडिला के मुताबिक, दवा मानव परीक्षण के तीसरे चरण में प्रभावी साबित हुई है और ये एक सिंगल डोज दवा है.

जाइडस कैडिला ने कोविड-19 के इलाज में PegiHep दवा की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मांगी है. कंपनी ने कहा है कि Pegylated Interferon Alpha 2b या PegiHep दवा 91.15 फीसद असरदार साबित हुई है. शुरुआती तीसरे चरण के मानव परीक्षण में दवा से आशाजनक नतीजे मिले हैं. अंतरिम नतीजों से संकेत मिलता है कि दवा को समय रहते देने पर मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती और बीमारी के विकसित चरणों में देखी गई जटिलता को टाल सकती है.

कोविड-19 के रोग नियंत्रण में दवा कंपनी ने किया बड़ा दावा

भारत में Pegylated Interferon Alpha 2b या PegiHep एक स्वीकृत दवा है और कोविड-19 के इलाज के लिए फिर से तैयार की जा रही है. तीसरे चरण के मानव परीक्षण के शुरुआती नतीजों से पता चला कि दवा के इस्तेमाल से 7 दिन के अंदर कोविड-19 के 91.15 फीसद मरीज ठीक हो गए और उनकी पॉजिटिव कोरोना की जांच रिपोर्ट RT-PCR टेस्ट में निगेटिव आई.

तीसरे चरण के मानव परीक्षण में दवा 91.15 फीसद असरदार

कंपनी का दावा है कि Pegylated Interferon Alpha 2b या PegiHep सिंगल डोज दवा है. सिंगल डोज दवा होने से मरीजों के लिए इलाज कम बोझिल और ज्यादा किफायती होगा. कंपनी के मुताबिक, परीक्षण के दौरान दवा पर निर्भर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की कम जरूरत भी पड़ी. ये स्पष्ट करता है कि दवा सांस की तकलीफ को काबू करने में सक्षम है जो कोविड-19 के इलाज में एक बड़ी चुनौती है.

कंपनी ने बताया कि तीसरे चरण का मानव परीक्षण भारत के 20-25 केंद्रों में 250 मरीजों पर किया गया था और इसके विस्तृत परिणाम पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे. कैडिला हेल्थकेयर के श्रविल पटेल ने कहा, "हम Pegylated Interferon Alpha 2b के तीसरे चरण के परीक्षण के नतीजों से उत्साहित हैं जिसने बीमारी में समय रहते इस्तेमाल पर वायरस के असर को कम करने की संभावना की पुष्टि की."

दिसंबर 2020 में कंपनी को दवा नियामक से कोविड-19 के मरीजों पर तीसरे चरण का मानव परीक्षण शुरू करने की इजाजत मिली थी. कंपनी ने बताया कि कैडिला मेक्सिको में भी दूसरे चरण का मानव परीक्षण कर रही है, जबकि अमेरिका में उचित मानव परीक्षण शुरू करने के लिए अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ बातचीत जारी है.

बांग्लादेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते एक्शन में हसीना सरकार, लगाया हफ्तेभर का लॉकडाउन

Covid-19: इस देश में सभी वयस्कों की हफ्ते में दो बार होगी फ्री कोरोना की जांच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Tree Of Death: बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े हुए तो जा सकती है जान? जानें 'ट्री ऑफ डेथ' का सच
बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े हुए तो जा सकती है जान? जानें 'ट्री ऑफ डेथ' का सच
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget