एक्सप्लोरर

Younger Women Married: रिलेशनशिप में बड़ी उम्र की लड़कियों से शादी को लेकर टूट सकती हैं यह धारणाएं, सीखें कृष्णा और कश्मीरा से

Krushna Abhishek Kashmira Relationship: एक कपल कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक भी हैं, जिन्होंने न केवल अपने रिश्ते में उम्र का फासला देखा बल्कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी. 

Krushna Abhishek Kashmira Shah Relationship: दो लोग रिलेशनशिप में एक प्यार की डोर से बंधे होते हैं. प्यार जब होता है तो उसमें उम्र का फर्क कोई मायने नहीं रखता है लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब आपके और आपके साथी में उम्र का फर्क बहुत मायने रखता है. विशेष तौर पर टीन एज वाले लोगों जो अक्सर अटेंशन पाना चाहते है. वे अपने से बहुत ज्यादा उम्र के लोगों को दिल दे बैठते हैं हालांकि, ऐसे कई रिश्ते हैं जिन जोड़ों के बीच उम्र का अंतर उतना मायने नहीं रखता, जितना कि उनके आपसी संबंध, लेकिन इसके बाद भी समाज ऐसी बातों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. आज भी बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए कम उम्र के साथी का हाथ थामना बुरा माना जाता है. यही नहीं, जब भी लड़के के लिए लड़की को पसंद करने की बारी आती है तो सबसे पहले उसकी उम्र पूछी जाती है. अगर गलती से भी लड़की बड़ी निकल आए तो समझो रिश्ता कैंसिल.

हम और आप इस तथ्य को कितना भी बदलने की कोशिश क्यों न कर लें, लेकिन लोगों की सोच बदलने वाले नहीं है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मलाइका और अर्जुन का रिश्ता है. ऐसा ही एक कपल कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक भी हैं, जिन्होंने न केवल अपने रिश्ते में उम्र का फासला देखा बल्कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी. 

तलाक शुदा लड़की से शादी 
बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि कृष्णा से पहले कश्मीरा की शादी फिल्म प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन के साथ हुई थी. लेकिन शादी के 6 साल के बाद दोनों को समझ आ गया कि अब उनका साथ रहना मुश्किल है, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होना ही बेहतर समझा. यही नहीं, शादीशुदा रिश्ते में कश्मीरा ने अपने पति के सामने इस बात को कुबूल किया था कि उन्हें कृष्णा के लिए फीलिंग्स हैं. अपने एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया, 'मेरे पति के लिए मुझसे ज्यादा उनका काम जरूरी हो गया था, जिसने हमें एक-दूसरे से अलग करने में अहम भूमिका निभाई.'

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि 'जब मैं और ब्रैड अपने रिश्ते में उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे, तो मैंने उन्हें बताया था कि मैं कृष्णा के लिए वही भावनाएं रखती हूं, जैसी मुझे उनके लिए थी.' हालांकि, जब कश्मीरा ने कृष्णा से शादी की तो लोग ऐसी बातें बनाने लगे कि एक्ट्रेस का एग्रेसिव नेचर कृष्णा ज्यादा दिन एक दूसरे के साथ रिश्ता नहीं निभा पाएंगे. लेकिन उलटा हुआ इन दोनों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है. और दोनों एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं. इनका रिश्ता दूसरे के लिए सबक बन सकता है. ज्यादातर लोग तलाकशुदा महिलाओं को जज करने का कोई मौका नही छोड़ते हैं. 

एक्स हसबैंड से आमना सामना
अपने एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने उस समय का भी जिक्र किया था, जब कृष्णा और उनके एक्स हसबैंड का आमना-सामना हो गया था. कृष्णा को तब तक नहीं पता था कि कश्मीरा शादीशुदा थीं और 10 दिन की मुलाकात में एक्ट्रेस को यह बातें बताने का समय नहीं मिला था. हालांकि, इस घटना के बाद भी दोनों का रिश्ता बना रहा. कश्मीरा को न केवल कृष्णा का साथ मिला बल्कि दोनों पहले से ज्यादा एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे.

ऐसे लोगों के लिए यह एक सबक हो सकता है कि जो पास्ट के चलते अपने प्रेजेंट को खराब करने में लग जाते हैं. ऐसे लोग भूल जाते हैं की अपनी गलतियों से सीखकर ही इंसान बेहतर बनता है. 

किसी तीसरे की एंट्री
एक तरफ जहां कृष्णा और कश्मीरा का रिश्ता मजबूत हो रहा था, वहीं एक्टर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता से जुड़ने लगा था, जिसने दोनों के बीच दूरियां पैदा करने का काम किया. हालांकि, अपने रिश्ते को बचाने के खातिर कृष्णा ने पब्लिकली इस बात को माना कि तनुश्री सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं और दोनों के बीच किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है. वहीं कश्मीरा ने भी कृष्णा की बातों पर विश्वास किया और आज दोनों हैप्ली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. 

हम इस बात को मानते हैं कि जब दो एक साथ काम करते हैं या दिन भर ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं, तो उनके दिलों में एक-दूसरे के लिए सॉफ्ट कार्नर आ ही जाता है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह उनके लिए भी वही फील कर रहे हों, जैसा कि वह आपके लिए सोचते हैं. ऐसी बेफिजूल की बातों पर अपना रिश्ता खत्म करने से बेहतर की आप दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें.

इस डर से गुपचुप की शादी
कृष्णा के परिवारवाले हमेशा ही इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके डर से न केवल इस कपल ने गुपचुप शादी करने का फैसला लिया बल्कि कृष्णा और कश्मीरा ने किसी को अपनी शादी की कानोंकान खबर नहीं लगने दी थी. हालांकि, इस दौरान भी दोनों ने एक-दूसरे के परिवार का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

हमारे बीच ऐसे कई कपल्स हैं, जिन्हें अपनी शादी में परिवार का साथ नहीं मिला लेकिन जरा सोचिए इसके पीछे का असल कारण क्या है? कृष्णा के परिवार को लगता था कि वह कश्मीरा के साथ कभी खुश नहीं रहेंगे लेकिन आज जब दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूत बंधन में हैं, तो इस कपल की स्टोरी हर किसी को इंस्पायर करती है. 

ये भी पढ़ें-

How To Make Teenager Responsible: अपने बच्चों को जिम्मेदारियों का एहसास कैसे दिलाएं पैरेंट्स, जानें

Relationship Judgement Of Girls: अफेयर के वजह से लड़कियों को किया जाता है जज, आप अनन्या पांडे की तरह अपनाएं बिंदास रवैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget