एक्सप्लोरर

World TB Day: मास्क को अनिवार्य करने से क्या TB और कोविड-19 दोनों को किया जा सकता है काबू? जानें

World Tuberculosis Day 2021: भारत वैश्विक टीबी के कुल योग में 25 फीसद से ज्यादा योगदान रखता है. विश्व टीबी दिवस पर विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि फेस मास्क के अनिवार्य इस्तेमाल समेत कोविड-19 महामारी के फैलाव को रोकने के लिए उठाए गए उपाय भारत में टीबी की बीमारी को काबू करने में भी मदद कर सकते हैं.

World Tuberculosis Day 2021: कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से दुनिया भर की सरकारों ने लोगों के लिए सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. रिसर्च से पता चला है कि मास्क पहनने से बहुत हद तक खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिली. अब, बहुत सारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ अन्य संक्रामक बीमारियों जैसे टीबी के फैलाव को रोकने के लिए फेस मास्क इस्तेमाल की इस आदत को जारी रखने पर जोर दे रहे हैं. गौरतलब है कि ट्यूबरक्लोसिस भारत में हर साल 400,000 से ज्यादा लोगों की जान ले लेती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में 10 मिलियन से ज्यादा टीबी के एक्टिव मामले हैं. विश्व ट्यूबरक्लोसिस दिवस पर भारत के डॉक्टरों ने इस बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने और प्रभावी उपायों की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है, जिससे संक्रामक बीमारी को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने फेस मास्क के अनिवार्य इस्तेमाल समेत कोविड-19 महामारी के फैलाव को रोकने के लिए उपाय को सुझाया है. उनका कहना है कि ये उपाय टीबी की बीमारी को काबू करने में भी मददगार हो सकते हैं.

कोविड-19 और ट्यूबरक्लोसिस के बीच समानता

खराब रहने की स्थिति और भीड़-भाड़ ट्यूबरक्लोसिस के फैलाव में योगदान कर सकती है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है और जो एक शख्स से दूसरे शख्स में हवा के जरिए फैलता है. टीबी की बीमारी से पीड़ित के खांसने, छींकने, बात करने, बलगम और थूक की बहुत छोटी-छोटी बूंदों का हवा में प्रसार होता है और उसमें मौजूद बैक्टीरिया कई घंटों तक हवा में रहने के बाद दूसरे के शरीर में पहुंच जाते हैं और बीमारी पैदा करते हैं. नोवल कोरोना वायरस से होनेवाली बीमारी कोविड-19 भी वायु जनित बीमारी है.

मुख्य रूप से लंग्स पर अटैक करते हैं दोनों रोग

दोनों बीमारियां मुख्य रूप से लंग्स को प्रभावित करती हैं. किम्स हॉस्पिटल्स के डॉक्टर मोहम्मद नवाज ने आईएएनस को बताया, "भारत घनी आबादी वाला देश है, लोगों के बीच शारीरिक निकटता खास संक्रामक बीमारियों जैसे खतरनाक ट्यूबरक्लोसिस के फैलाव को बढ़ाती हैं." उनका कहना है कि कोरोना वायरस की शुरुआत से महामारी को रोकने के लिए मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाने के आह्वान का सख्ती से भारत में पालन किया गया. इससे वायरस को फैलने से रोकने में बड़ी हद तक मदद मिली.

टीबी को रोकने में कोविड-19 के उपायों पर जोर

इसके सकारात्मक नतीजों से पता चलता है कि भारत अनुशासित राष्ट्र है. लिहाजा टीबी के फैलाव को रोकने में भी अच्छी आदतों के पालन करने के लिए नागरिकों का हौसला बढ़ाया जा सकता है. ग्लेनेगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल्स के डॉक्टर तपस्वी कृष्णा पी ने कहते हैं, "भारत समान रणनीतियों को सफलतापूर्वक टीबी की बीमारी के खिलाफ लागू कर सकता है जो उसने कोविड-19 के खिलाफ अपनाया था." कोविड-19 की तरह टीबी के संक्रमण को शारीरिक दूरी और सार्जविक जगहों पर संक्रमित शख्स के मास्क पहनने को सुनिश्चित बनाकर रोका जा सकता है. उनकी सलाह है कि पारिवारिक सदस्य और टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को चाहिए कि फेस मास्क का इस्तेमाल करें.

कोविड-19 के खिलाफ भारत-इजराइल का बड़ा कदम, दुनिया की पहली ओरल वैक्सीन को किया डेवलप, ह्यूमन ट्रायल जल्द होगा शुरू

World TB Day 2021: किन वजहों से होती है टीबी, क्या हैं इसके उपाय? भारत में क्या हैं हालात, जानिए सब कुछ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget