एक्सप्लोरर

कोविड-19 के खिलाफ भारत-इजराइल का बड़ा कदम, दुनिया की पहली ओरल वैक्सीन को किया डेवलप, ह्यूमन ट्रायल जल्द होगा शुरू

ओरल वैक्सीन संभावित तौर पर लोगों को घर पर रहते हुए खुद से टीकाकरण की इजाजत दे सकती है. कोविड-19 की ओरल वैक्सीन भी लोगों के लिए बिल्कुल गोली निगलने की तरह होगी. ओरामेड और प्रेमास के बीच संयुक्त साझेदारी में दुनिया की पहली कोविड-19 की ओरल वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू होनेवाला है.

Oral Vaccine: गुरुग्राम और इजराइल की कंपनियों ने संयुक्त रूप से कोविड-19 के लिए ओरल वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक उसे इंजेक्शन के बजाए एक गोली की तरह निगला जा सकता है. जानवरों पर शुरुआती परीक्षण में वैक्सीन से कोरोना वायरस के खिलाफ अपेक्षित एंटीबॉडीज पैदा हुई.

कोविड-19 वैक्सीन निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

हिंदू और इंडिया टूडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की प्रेमास बायोटेक और इजराइल की ओरामेड कंपनियों के बीच लंबे समय से नई दवा वितरण तकनीक विकसित करने पर सहयोग रहा है. हालांकि, हिंदू ने स्पष्ट किया है कि खोज को किसी वैज्ञानिक प्रकाशन में अभी तक पेश नहीं किया गया है और स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है. ये जानवरों पर शुरुआती परीक्षण के नतीजे हैं जबकि मानव परीक्षण 2021 की दूसरी तिमाही में शुरू होगा. हिंदू के मुताबिक, ओरल वैक्सीन का मानव परीक्षण अभी कम से कम तीन महीने दूर है.

भारत और इजराइल ओरल वैक्सीन बनाने में जुटे

ओरामेड की विशेषता मौखिक दवा आपूर्ति सिस्टम बनाने में है जबकि प्रेमास के पास डी-क्रिप्ट नामक तकनीकी प्लेटफॉर्म है. प्रेमास बायोटेक के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक प्रबुद्धा कुंडु ने हिंदू अखबार को बताया है कि ओरल वैक्सीन स्पष्ट रूप से बड़े पैमाने पर डोज लगाने को आसान बनाएगी. उन्होंने कहा, "ये विटामिन की गोली लेने जैसा होगा और हम 100 फीसद निश्चित हैं कि तकनीक कारगर और उत्साहजनक है. एक महीने में हमारे पास वैज्ञानिक प्रकाशन होगा जिसमें नतीजे की जानकारी मिल जाएगी." इस बीच, इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बायोटेक की दूसरी वैक्सीन भी नेजल की शक्ल (नाक के जरिए दी जाने वाली दवाई) में विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय के साथ बनाई जा रही है. वैक्सीन की आपूर्ति का मार्ग नेजल स्पे के जरिए है और मानव परीक्षण चल रहा है.

Covid-19 Vaccine: वैक्सीन के दूसरे डोज के साइड-इफेक्ट्स ज्यादा गहरे हो सकते हैं- CDC

Health Tips: टमाटर का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें इसके साइड इफेक्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kitchen Garden Care Tips: गर्मियों में कैसे करें अपने किचन गार्डन की देखरेख? इन उपायों से हमेशा हरा भरा रहेगा गार्डन
गर्मियों में कैसे करें अपने किचन गार्डन की देखरेख? इन उपायों से हमेशा हरा भरा रहेगा गार्डन
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget