एक्सप्लोरर

World sleep awareness month: सेहतमंद जिंदगी के लिए नींद है जरूरी, जानिए रात को जल्दी सोना क्यों है जरूरी

World sleep awareness month: क्या आप रात में देर तक जागने के आदी हैं? आपको जानना चाहिए क्यों जल्दी सोना आपको न सिर्फ सेहतमंद बनाता है बल्कि खुश भी करता है. नींद की कमी और नींद की खराबी का संबंध कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है.

World sleep awareness month: क्या आपको पता है हम अपनी जिंदगी का एक तिहाई सोने में बिताते हैं? ये हमारी रोजाना की रूटीन के हिस्से को बहुत महत्वपूर्ण बनाता है. लेकिन जीवनशैली के फैक्टर जैसे काम का अनिश्चित समय, शारीरिक गतिविधि की कमी, कैफीन का सेवन और सूरज की रोशनी का अभाव अच्छी नींद को खराब कर सकते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते हैं.

नींद की खराबी का सेहत पर पड़ता है बुरा प्रभाव नींद की कमी का असर दिमागी सेहत पर भी पड़ता है और उसके लक्षणों में चिड़चिड़ापन, खराब निर्णय, डिप्रेशन, याद्दाश्त की कमी शामिल है. इस तरह, ये अवसर हमें अपनी नींद के शेड्यूल को दोबारा देखने की अहमियत जाहिर करता है. सेहतमंद नींद के बिना हम स्वास्थ्य के ज्यादा फायदे हासिल नहीं कर सकते. रिसर्च से पता चला है कि नींद सीखने और समस्याओं को हल करने की क्षमता सुधारती है.

हम जानते हैं कि रोजाना कम से कम आठ घंटे सोना चाहिए, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा करने में नाकाम रहते हैं. स्वास्थ्य समस्याओं में योगदान के पीछे एक फैक्टर देर से जागना भी है. सुबह के समय देर से जागनेवालों को बीमारियों का खतरा रहता है. स्पष्ट है कि ज्यादा लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं और स्वास्थ्य और नींद के बीच संबंध को समझते हैं. नींद जागरुकता महीना पर हमें जानना चाहिए बीमारियों को भगाने के लिए जल्दी सोना क्यों जरूरी है.

कम सोना गैर सेहतमंद भोजन की पसंद बढ़ाए

ओबेसिटी पत्रिका में प्रकाशित एक रिसर्च से खुलासा हुआ कि पर्याप्त नींद नहीं लेनेवाले लोगों को वजन बढ़ने या मोटापा का खतरा ज्यादा होता है. रिसर्च के मुताबिक, शरीर की अंदरुनी घड़ी शाम में 8 बजे के बाद गैर सेहतमंद फूड्स जैसे नमकीन, मीठा को पसंद करती है. आसान शब्दों में कहा जाए तो जितना आप कम सोएंगे, आप उतना ही ज्यादा गैर सेहतमंद भोजन खाएंगे.

स्लीप रिसर्च सोसायटी के मुताबिक, सुबह के 4 बजे तक जागनेवाले लोग 550 कैलोरी ज्यादा खाते हैं. रिसर्च के नतीजों से पता चलता है कि जो लोग पर्याप्त नींद ले पाने में नाकाम रहते हैं, उनको निराशावादी विचार आने लगते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि अच्छी तरह से विश्राम किया दिमाग आपको स्थिति का बेहतर तरीके से मुकाबला करने में मदद करता है.

स्वस्थ भोजन खाने और नियमित व्यायाम के अलावा, पुरानी बीमारियों जैसे दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग, डायबिटीज और स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है. जब आप झपकी लेते हैं, तब आपके शरीर का मरम्मत खुद ब खुद होता है जो इन बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है.

डायबिटीज रोगी डाइट प्लान में क्या करें शामिल, जिससे ब्लड शुगर लेवल रहे काबू

गुलाब की पंखुड़ियों से ऐसे तैयार करें गुलकंद, जानिए इसे खाने के फायदे और तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget