एक्सप्लोरर

World Aids Vaccine Day 2021: जानिए इतिहास, महत्व और इस साल का थीम

World Aids Vaccine Day 2021: ये 1998 की बात है जब 18 मई को दुनिया ने पहला विश्व एड्स वैक्सीन दिवस देखा. विश्व एड्स वैक्सीन दिवस का विचार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तरफ से आया था. इस साल का थीम 'वैश्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी' रखा गया है.

दुनिया भर में 18 मई को हर साल विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है. इस दिन को HIV वैक्सीन जागरुकता दिवस के तौर पर भी संबोधित किया जाता है. इसका मकसद  HIV संक्रमण और एड्स की रोकथाम के लिए  HIV वैक्सीन की जरूरत के सिलसिले में जागरुकता बढ़ाने की तरफ होता है. इस मौके पर एड्स की प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन की तलाश के लिए एक साथ काम कर रहे वैज्ञानिक, स्वास्थ्य पेशेवर और वॉलेंटियर का शुक्रिया और स्वीकृति अदा किया जाता है.

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नई तकनीक में निवेश के महत्व को मान्यता देने पर भी जोर देता है. इस अद्भुत पहल के जरिए लोगों को बताया जाता है कि HIV को रोका जा सकता है और हर एक को रोकथाम प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाना है और वैश्विक जिम्मेदारी को जरूर साझा करना चाहिए. 

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस का इतिहास, महत्व
विश्व एड्स दिवस की परिकल्पना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के मोर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में 18 मई, 1997 को दिए भाषण से आई. अपने भाषण में उन्होंने कहा था, "वास्तव में मात्र एक प्रभावी, निवारक HIV वैक्सीन ही एड्स के खतरे को कम और अंत में मिटा सकती है." क्लिंटन ने दुनिया को नए लक्ष्य निर्धारित करने और अगले दशक के अंदर एड्स की वैक्सीन विकसित करने की चुनौती दी थी. इसके नतीजे में उनके भाषण का वर्षगांठ मनाने के लिए पहली बार विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 18 मई, 1998 को मनाया गया.

तब से आज तक 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा जारी है. विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के मौके पर दुनिया भर में कई तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. शैक्षणिक सेमीनार, वर्कशॉप, कांफ्रेंस और अभियान कई देशों में आयोजित किए जाते हैं. लेकिन पिछले साल से कोविड-19 महामारी के कारण विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के मौके पर भीड़भाड़ की अनुमित नहीं है. एक मंच पर लोगों के मौजूद होने के बजाए स्वास्थ्य पेशेवरों और वैज्ञानिकों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग का इस्तेमाल संचार माध्यम के तौर पर किया जा रहा है.
 
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस का थीम
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के जागरुकता अभियान के हिस्से के तौर पर हर साल एक नया थीम चुना जाता है. इस साल का थीम 'वैश्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी' रखा गया है. 

Hair Care: बालों को चमकदार, स्वस्थ बनाने के लिए इस्तेमाल करें आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा

Corona Effect: लोग ATM से निकाल रहे ज्यादा रकम, लेकिन खर्च कर रहे ऑनलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget