एक्सप्लोरर

डायबिटीज मरीजों को क्यों रोज खानी चाहिए अरहर दाल? जानें इसके फायदे

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून में शुगर का स्तर बहुत अधिक हो जाता है. अरहर दाल में मौजूद कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो रक्त शुगर के स्तर को कंट्रोल और नियमित रखने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं कैसे

Toor Dal Good For Diabetes : डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसा रोग है जिसमें रक्त में शुगर का स्तर बहुत अधिक हो जाता है. डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. खासकर ऐसे आहार का सेवन जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे. इसमें अरहर दाल एक अच्छा विकल्प होता है. अरहर दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. आइए जानते हैं अरहर दाल कैसे डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है.

जानें डायबिटीज के लिए क्यों फायदेमंद है अरहर दाल 
अरहर दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा, अरहर दाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मुक्त कणों को नष्ट करते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करते हैं. अरहर दाल में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं जो धीरे-धीरे पचते हैं और रक्त शुगर को स्थिर रखते हैं. इस तरह अरहर दाल खाने से डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. 

वजन कम करता है
डायबिटीज की स्थिति में रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाने से कई लोगों का वजन भी बढ़ने लगता है. लेकिन अरहर दाल का सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अरहर दाल में फाइबर होता है. फाइबरयुक्त भोजन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम करने में सहायक होता है. फाइबर भोजन को धीरे पचाता है जिससे भूख लंबे समय तक नहीं लगती और वजन नियंत्रण में रहता है. इस प्रकार, अरहर दाल का नियमित सेवन डायबिटीज के मरीजों को अपना वजन भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है. 

डायबिटीज के मरीजों को लगती है बार-बार भूख
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर बार-बार भूख लगती रहती है. ऐसे में अरहर दाल एक अच्छा विकल्प होता है. अरहर दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे रक्त शर्करा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है. इससे भूख लगने का एहसास भी कम होता है. अरहर में मौजूद मैग्नीशियम रक्त शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स कम करता है. 

यह भी पढ़ें
किडनी मरीजों को डाइट में हाई प्रोटीन क्यों नहीं लेना चाहिए? जानें क्या है कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget