एक्सप्लोरर

ये हल्की ठंड गुलाबी ही क्यों होती है... लाल, पीली या हरी क्यों नहीं?

अब जरा सोचिए ठंड का रंग गुलाबी न होकर पीला होता तो क्या इस रंगत को पीलिया नाम दे दिया जाता. फिर दिलों का खुश होना तो छोड़िए मिजाज और मर्ज दोनों ही एक से लगने लगते.

Gulabi Thand: ठंड की रंगत गुलाबी ही क्यों. भई गुलाबी रंग इसलिए क्योंकि ये रंग तो है प्रेम का. जब मौसम की उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलता है तो ठंडी हवाओं से प्यार हो ही जाता है. हवा का हर झोंका जब छू कर गुजरता है तो पिया के प्यार भरे स्पर्श का एहसास कराता है. यही एहसास गुलाबी रंग लेकर गालों पर बिखर जाता है. इसलिए ही तो हल्की सर्दी का रंग गुलाबी होता है. जिसकी ‘गुलाबियित’ मौसम के साथ मिजाज को भी खुशनुमा बना देती है. अब जरा सोचिए ये रंग गुलाबी न होकर पीला होता तो क्या इस रंगत को पीलिया नाम दे दिया जाता. फिर दिलों का खुश होना तो छोड़िए मिजाज और मर्ज दोनों ही एक से लगने लगते.

तो इसलिए गुलाबी होती है ठंड...
गुलाबी ठंड वैसे कोई ऑफिशियल नाम नहीं है. नवंबर के लास्ट में जब सुबह शाम के लिए स्वेटर निकल जाते हैं और दोपहर को हल्की गर्माहट रहती है तो मौसम सुहाना और आंखों को अच्छा लगने लगता है. सुबह नर्म ओस और हल्के हल्के कुहासे के बीच नर्म और मुलायम सी ठंड पड़ती है औऱ दिल खुश हो जाता है. हमारे साहित्य और रोमांस के पन्नों को छाने तो अच्छी लगने वाली चीजों को हम गुलाबी संदर्भ में लेते आए हैं. गुलाबी गाल, गुलाबी सुरूर और उसी तरह गुलाबी मौसम. यानी ऐसा मौसम जो ना तो बहुत ज्यादा सर्द हो और ना ही बहुत ज्यादा गर्म. ऐसा मौसम जिसमें घूमने पर दिल खुश हो जाए. 

दिल को सुकून देता है गुलाबी रंग 
गुलाबी को प्यार का रंग भी कहा जाता है. दिल को सुकून देने वाला, प्यार का एहसास करने वाला, आंखों को अच्छा लगने वाला रंग है गुलाबी. यही वो मौसम है जब नई ताजे रंग-बिरंगे फूल और उनकी खुशबू चारों तरफ बिखरी होती है और खुशनुमा मौसम दिल को भी गुलाबी कर देता है. इसलिए साहित्य में और रोमांस की डिक्शनरी में इस ठंड को गुलाबी कहते हैं. आपने देखा होगा कि गुलाबी रंग औरतों को बहुत प्यारा लगता है. ये ना बहुत गहरा है और ना ही बेजान और हल्का लगता है. गुलाबी रंग में जिस तरह महिलाएं खूबसूरत लगती हैं, उसी तरह मौमस भी इस गुलाबी रंगत में प्यारा लगता है.  ज्यादातर लोगों का मानना है कि ठंड में गुलाबी गालों को देखकर शायद किसी शायर ने ही ठंड का नाम गुलाबी रख दिया.

 

यह भी पढ़ें 

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget