एक्सप्लोरर

इन 5 वजहों से पुरुष रिलेशनशिप में महसूस करते हैं असुरक्षित

रिलेशनशिप में असुरक्षित महसूस करना एक सामान्य सी बात होती है और अगर पुरुषों की बात की जाए तो वे रिलेशनशिप में उन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं जिनसे उन्हें अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना महसूस होती है.आइए हम आपको बताते हैं जिनसे पुरुषों को रिलेशनशिप में असुरक्षा की भावना महसूस होती है.

रिलेशनशिप में आने के बाद पार्टनर्स का असुरक्षित महसूस करना एक सामान्य सी बात होती है. पुरुषों में भी कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं. उन्हें अपने पार्टनर के दूर जाने का डर सताने लगता है लेकिन इस असुरक्षा की भावना के लिए हर बार आपका पार्टनर ही जिम्मेदार नहीं होता है.

अगर आप अपने पार्टनर को लेकर निश्चित हैं और उनके प्रति लॉयल हैं तो रिलेशनशिप में आगे बढ़ना आपके लिए आसान होगा. अगर पुरुषों की बात की जाए तो वो रिलेशनशिप में उन संकेतों को नहीं समझ पाते हैं जिनसे उन्हें अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना महसूस होती है. आइए हम आपको वे बाते बताते हैं जिनसे पुरुषों को रिलेशनशिप में असुरक्षा की भावना महसूस होती है.

जब आपकी पार्टनर तारीफ करे किसी और पुरुष की अक्सर रिलेशनशिप में दूसरे पुरुष की तारीफ करने पर पुरुषों के मन में एक सवाल खड़ा होने लगता है कि उनकी पार्टनर उनके अलावा किसी और शख्स की तारीफ क्यों कर रही है? यह सवाल उनके मन में कई तरह के डर भी पैदा कर देता है. उऩ्हें ऐसा लगने लगता है कि कहीं उनकी पार्टनर उन्हें तो पसंद नहीं करने लगी जिनकी वह तारीफ कर रही हैं.

लेकिन उन्हें ये समझने की जरूरत है कि जब रिश्ते में आप और आपकी पार्टनर कमिटेड हैं तो इससे घबराएं नहीं. क्योंकि जरूरी नहीं कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड किसी और की तारीफ कर रही है तो वह उसे पसंद करने लगी हो. हो सकता है की वो सिर्फ उनकी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दे रही हों. आपको इस बात को अपनी पार्टनर के साथ खुलकर बतानी चाहिए जिससे वो भी अपने मन की बात आपको बताए. जिससे आपका डर खत्म हो जाए और आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को और अच्छे से समझें.

शारीरिक क्षमता तकरीबन सभी पुरुष शारीरिक संबंध के दौरान अपनी क्षमता को लेकर चिंतित रहते हैं. आप इतना ज्यादा परेशान ना हों. समय के साथ आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए. हर महिला अपने पार्टनर के साथ एक भावनात्मक रिश्ता चाहती है. आप मन में खुद के लिए नकारात्मक भाव लाने के बजाय अपनी पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों को एंजॉय करें.

जब पार्टनर ज्यादा कामयाब हो मौजूदा समय की महिलाएं किसी अच्छी नौकरी या स्टेटस वाले व्यक्ति के पीछे भागने की बजाय खुद अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने में यकीन रखती हैं. रिलेशनशिप में अक्सर पुरुषों को इस बात का डर रहता है की उनकी पार्टनर उनसे ज्यादा कामयाब है, तो कहीं वो उनसे दूर ना हो जिससे उन्हें असुरक्षित सा महसूस होने लगता है. पर जरूरी नहीं की आपका यह डर सही हो. हो सकता है की वह आपके और अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए कामयाबी की तरफ भाग रही हो जिससे आपका और उनका जीवन अच्छा और सफल बीत सके.

आपकी पार्टनर के फ्रेंड ग्रुप में पुरुष दोस्तों का होना पुरुषों के साथ दोस्ती रखने में कोई बुराई नहीं है. महिलाओं के लिए ये जरूरी है कि वो अपने पार्टनर को अपने दोस्तों के बारे में सच सच बताएं. आपका झूठ बोलना उन्हें शक करने की वजह दे सकता है. उनके दिमाग में ये हमेशा चलता रहता है कि उनसे बेहतर इंसान के लिए आप उन्हें छोड़ देंगी. पुरुष दोस्तों का होना गलत बात नहीं है लेकिन इसके लिए अपने पार्टनर को धोखे में रखना गलत है.

गर्लफ्रेंड का एक्स पार्टनर महिलाओं के एक्स पार्टनर को लेकर पुरुष काफी असुरक्षित महसूस करते हैं। पुरुष इस बात को लेकर डरे हुए रहते हैं की कहीं उनकी पार्टनर अभी भी अपने एक्स पार्टनर को पसंद तो नहीं करती. आपको ये समझने की जरूरत है कि आपकी पार्टनर यदि अपने एक्स से संपर्क में है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो अब भी उनसे प्यार करती हैं. हो सकता है कि वह बस एक दोस्त की तरह उनसे बात करती हो और उनके दिल में ऐसा बिलकुल भी ना हो. इसके हारे में आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उन्हें बताए की आपको यह दोस्ती या फिर बातचीत पसंद नही.  इससे आप एक दूसरे को और भी अच्छी तरह समझने की कोशिश करोगे.

तुलसी का एक पत्ता बचाएगा दर्जनों बीमारियों से, जानें इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
Pickle Mold: अचार में इस वजह से लग जाती है फफूंदी, जानें इसे बचाने के तरीके
अचार में इस वजह से लग जाती है फफूंदी, जानें इसे बचाने के तरीके
Mango Varieties: नूरजहां, लक्ष्मणभोग से लेकर फजली तक... आम की कितनी वैरायटी के बारे में जानते हैं आप?
नूरजहां, लक्ष्मणभोग से लेकर फजली तक... आम की कितनी वैरायटी के बारे में जानते हैं आप?
Screen Time Risk: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी
बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना खतरे की घंटी, एम्स के डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News
West Bengal Repolling Breaking: बंगाल में Voting के बाद बड़ा कांड! | CRPF | BJP Vs TMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया ये कदम
राजस्थान: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया ये कदम
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
'वो उनको मारना चाहते थे...', सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग
'वो उनको मारना चाहते थे...', सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
समंदर की गहराई में शान से लहराया तिरंगा, अंडमान में रचा गया इतिहास, वीडियो देख चौड़ा हो जाएगा सीना
समंदर की गहराई में शान से लहराया तिरंगा, अंडमान में रचा गया इतिहास, वीडियो देख चौड़ा हो जाएगा सीना
एक पेड़ से 1000 लौकी, कटिंग की इस टेक्निक को जान लेंगे तो मुनाफा ही मुनाफा
एक पेड़ से 1000 लौकी, कटिंग की इस टेक्निक को जान लेंगे तो मुनाफा ही मुनाफा
Embed widget