एक्सप्लोरर

Health Tips: जिम में एक्सरसाइज करते समय रखें इन बातों का ख्याल, वरना हो सकता है इंफेक्शन

लोग एक्सरसाइज करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं. जिम में वर्कआउट के दौरान निकलने वाला लोगों का पसीना जिम की मशीनों और उपकरणों पर लग जाता है जिसके संपर्क में आने पर आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं.

नई दिल्ली: आज के बदलते लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. सेहत को ठीक रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. कुछ लोग अच्छी सेहत के लिए जिम जाना पसंद करते हैं. जिम जाने से शरीर फिट और एनर्जी से भरा रहता है. लोगों को बॉडी की इतनी चिंता रहती है कि एक दिन भी जिम मिस नहीं करना चाहते.

एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है. इससे हम शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप में अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं. लेकिन जब लोग एक्सरसाइज करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं तो उन्हें इससे नुकसान का खतरा भी होता है. लेकिन क्या आपको पता है जिम में आप एक्सरसाइज कर फिट तो रह सकते हैं पर आप जिम में कई बैक्टीरिया की चपेट में भी आ सकते हैं. दरअसल जिम में वर्कआउट के दौरान निकलने वाला लोगों का पसीना जिम की मशीनों और उपकरणों पर लग जाता है जिसके संपर्क में आने पर आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं. हम आपसे यह नहीं कह रहे हैं कि आपको जिम जाना ही बंद कर देना चाहिए, लेकिन आपको वर्कआउट के समय कुछ सावधानी बरतनी चाहिए. चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से..

दाद पसीने के कारण दाद की परेशानी भी आपको हो सकती है. ऐसे में आपके शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर एक गोलाकार दाद हो जाता है. दाद की खुजली आपको परेशान कर सकती है. ये भी एक आम समस्या है, जिसका शिकार ज्यादातर लोग अक्सर होते रहते हैं. जिन लोगों को दाद है अगर आप उनकी त्वचा के संपर्क में आते हैं तो आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपको किसी के पसीने से भी इसका सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जिम में ये जरूरी हो जाता है कि आप जब भी कोई मशीन का इस्तेमाल करें तो आप उसे पहले अच्छे से साफ कर लें और अपनी त्वचा का जिम में खास ख्याल रखें.

जुकाम-खांसी खांसी-जुकाम ऐसा संक्रमण होता है जो बहुत ही आसानी से फैलता है. किसी के खांसने या छींकने से ही यह वायरस फैल कर आपको भी शिकार बना सकता है. इसलिए आप वर्कआउट खत्म होते ही एल्कोहल सेनेटाइजर या हैंडवॉश से हाथ साफ करें.

जांघ लगना ये एक ऐसी समस्या है जो खुद की गलतियों के कारण होती है. जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उनमें से कई लोग इस समस्या का सामना करते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप अपनी जांघ को बचाने के लिए कुछ खास नहीं करते. ये पसीनों के कारण भी लग जाती है और जांघ पर आपको लाल चकत्तों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से खुद को दूर रखने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपकी जांघ में पसीना न आए. साथ ही आपने कुछ ऐसा न पहना हुआ हो जो आपको एक्सरसाइज करने में आपकी जांघ के साथ बार-बार टकराकर आपको परेशान कर रहा हो.

हॉट-टब या पूल रैशेज हॉट टब बाथ या पूल में स्वीमिंग के दौरान आपको रैश हो सकते हैं. पूल में पर्याप्त क्लोरीन ना होने के कारण पानी में रोगाणु रह जाते हैं जिससे आपको इंफेक्शन हो जाता है. इससे त्वचा पर लाल रंग के दाग और रैशेज हो जाते हैं. इस इंफेक्शन से बचने के लिए पानी में जाने से पहले यह जान लें कि पानी पूरी तरह से क्लोरीन से साफ है या नहीं? और तभी स्नान या स्विमिंग करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Tips: आयुर्वेद में छिपा है शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का राज, जानें पांच तरीके

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Blast Safety Tips : इन गलतियों की वजह से प्रेशर कुकर में हो जाता है ब्लास्ट, हमेशा ध्यान रखें ये बातें
इन गलतियों की वजह से प्रेशर कुकर में हो जाता है ब्लास्ट, हमेशा ध्यान रखें ये बातें
Oily Hair Problem: शैंपू करने के अगले ही दिन ऑयली हो जाते हैं बाल, ये ट्रिक करेगी काम
शैंपू करने के अगले ही दिन ऑयली हो जाते हैं बाल, ये ट्रिक करेगी काम
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद
दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exit Poll: केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज Exit Poll के नतीजे बता देंगे साफ-साफ
केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज Exit Poll के नतीजे बता देंगे साफ-साफ
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी से किया इनकार, जाएगी नौकरी? 
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी से किया इनकार, जाएगी नौकरी? 
West Bengal Election: बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- 'आपमें दम है तो...'
बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- 'आपमें दम है तो...'
Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून
Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून
Bhooth Bangla BO Day 12: दूसरे मंगलवार भी चला 'भूत बंगला' का जादू, करोड़ों में हुई कमाई, अब टूटेगा 'स्त्री' का रिकॉर्ड
दूसरे मंगलवार भी चला 'भूत बंगला' का जादू, करोड़ों में हुई कमाई
'सब BJP के इशारे पर नाच रहे', बंगाल में वोटिंग के बीच भयंकर गुस्से में ममता बनर्जी, जानें क्या आरोप लगाए
'सब BJP के इशारे पर नाच रहे', बंगाल में वोटिंग के बीच भयंकर गुस्से में ममता बनर्जी, जानें क्या आरोप लगाए
Poultry farming or Beekeeping Benefits : मुर्गी पालन या मधुमक्खी पालन... किसमें ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं किसान, जान लें फायदे की बात
मुर्गी पालन या मधुमक्खी पालन... किसमें ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं किसान, जान लें फायदे की बात
Pressure Cooker Blast Safety Tips : इन गलतियों की वजह से प्रेशर कुकर में हो जाता है ब्लास्ट, हमेशा ध्यान रखें ये बातें
इन गलतियों की वजह से प्रेशर कुकर में हो जाता है ब्लास्ट, हमेशा ध्यान रखें ये बातें
Embed widget