एक्सप्लोरर

Health Tips: ये हैं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ, त्वचा और बालों को बनाए हेल्दी

Antioxidant Rich Diet: आपकी त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में भी एंटीऑक्सीडेंट मदद करते हैं. यहां हम एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं.

Antioxident Food: शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में एंटीऑक्सिडेंट वाले खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. एंटीऑक्सीडेंट वह होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से कोशिकाओं को बचाते हैं. ये फ्री रेडिकल्स जिन्हें मुक्त कण कहते हैं ऑक्सीडेटिव तनाव को जमा और प्रेरित कर सकते हैं. जिससे हार्ट, कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी और अन्य कई दूसरी बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स ऐसे फल सब्जियां और खाद्य पदार्थ हैं जिनमें भरपूर बीटा-कैरोटीन, विटामिन ई और विटामिन सी पाया जाता है. ऐसे फूड को आप अपने आहार में जरूर शामिल करें. आपकी त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में भी एंटीऑक्सीडेंट मदद करते हैं. आज हम आपको एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं. आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ

1- टमाटर- आपको डाइट में टमाटर जरूर शामिल करना चाहिए. टमाटर न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं. टमाटर खाने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम होता है. टमाटर में ल्य्कोपेन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता जो हार्ट की बीमारियों के खतरे को 30% कम करता है. टमाटर में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है.

2- चुकंदर- चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर है. चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं. इससे स्किन ग्लो करती है और बाल हेल्दी बनते हैं. चुकंदर खाने से खून साफ होता है और खून की कमी पूरी होती है. इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं और हीमोग्लोबिन अच्छा होता है. चुकंदर में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाते हैं. 

3- अनार- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार एक अच्छा फल है. अनार में एलेजिक एसिड, पॉली अनसेचुरेटेड फेटी एसिड, ओमेगा, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फॉलिक एसिड, विटामिन A, C, E, राइबोफ्लेविन, थायमिन, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अनार में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के टोक्सिंस को बाहर निकलते हैं. 

4- कीवी- कीवी विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट के भरपूर फल है. कीवी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. थकान दूर करने और शरीर को फिट रखने के लिए कीवी जरूर खाएं. कीवी में विटामिन सी होता है जो आयरन सोखने में मदद करता है. कीवी खाने से  तनाव भी दूर होता है. 

5- बेरीज- एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए आपको डाइट में बेरीज जरूर शामिल करनी चाहिए. आप ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं. इनमें कैलोरी कम होती हैं और पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं. बेरीज एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं. इनसे सूजन की समस्या कम होती है. बेरीज में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Care: गर्मी में इन तरीकों से करें नारियल तेल का इस्तेमाल, गजब के मिलेंगे फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget