एक्सप्लोरर

अक्टूबर में जून जैसी गर्मी का सेहत पर क्या पड़ रहा असर? जानें इस मौसम को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है लेकिन यूपी में फिलहाल इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि इसका असर सेहत पर पड़ रहा है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्तूबर में जितनी गर्मी पड़ रही है वह इंसान के हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.  1 जून से  30 सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन अब खत्म होने वाला है. शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है लेकिन यूपी में फिलहाल इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि इसका असर सेहत पर पड़ रहा है. इस वक्त सुबह और शाम का मौसम खुशनुमा हो जाता है. गुरुवार के दिन पूरे यूपी में भीषण गर्मी पड़ी है. 

अक्टूबर में गर्मी 

अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अक्तूबर में तापमान बढ़ने के चांसेस हैं. प्रशांत क्षेत्र के किनारे अल नीनो स्थितियों के मानसून के बाद धीरे-धीरे ला-निना जैसी स्थिति हो रही है. जिसके कारण अक्तूबर में भीषण गर्मी पड़ रही है. 

गर्मी की वजह से किडनी कैसे खराब हो जा रही है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी की वजह से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो डिहाइड्रेशन की कंडीशन है. जिसकी वजह से खून गाढ़ा हो जाता है और ब्लड फ्लो कम हो जाता है.

ब्लड सर्कुलेशन सही तरह न होने से किडनी तक खून की सप्लाई सही तरह नहीं हो पाती है. जिसकी वजह से किडनी के फिल्टर प्रॉसेस पर असर पड़ता है, वह अपनी फिल्टर की क्षमता खो देती है और शरीर से गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है. इसे एक्यूट रीनल फेलियर कहते हैं. इस समस्या को कुछ घंटे के अंदर भी हो सकती है.

एक्यूट रीनल फेलियर कितना खतरनाक

डॉक्टर के मुताबिक, एक्यूट रीनल फेलियर के ज्यादातर मरीज एक महीने के भीतर ही रिकवर हो जाते हैं लेकिन कुछ मामले ऐसे भी हैं, जब किडनी रिकवर नहीं हो पाती है. ऐसे में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. दरअसल, जब किडनी शरीर की गंदगी के फिल्टर नहीं कर पाती है तो शरीर में पोटैशियम और क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ जाती है. इन जहरीली चीजों को बाहर निकालने के लिए डायलिसिस की मदद ली जाती है.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

एक्यूट रीनल फेलियर के संकेत

हाई ब्लड प्रेशर
यूरिन कम आना
हाथ पैर या दूसरे अंगों में सूजन

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: क्या आप भी 9 दिन तक रखने वाले हैं उपवास? तो जान लीजिए इससे शरीर में क्या होते हैं बदलाव

एक्यूट रीनल फेलियर से कैसे बचें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि, इस भीषण गर्मी में शरीर की पानी की जरूरतों को समझकर सही मात्रा में पानी पिएं. ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पिएं. फील्ड वर्क करने वालों को हर घंटे पानी पीना चाहिए. अपने साथ एक स्टील की बोतल रखें. उसमें पानी के अलावा नींबू-नमक या आम का पना पी सकते हैं. बीपी की समस्या वाले नमक अवॉयड करें. इससे एक्यूट रीनल फेलियर जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Navratri Fasting Tips: नवरात्रि में हर गर्भवती महिला को इन टिप्स को करना चाहिए फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget