एक्सप्लोरर

वेट लॉस के लिए पिरामिड वॉक का सहारा ले रहे लोग, जानें क्या है ये नया ट्रेंड

कई लोग वजन कम करने के लिए कई तरह डाइट और एक्सरसाइज रूटीन में शामिल कर लेते हैं. हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन बहुत से लोग जिम या मुश्किल एक्सरसाइज नहीं कर पाते.

आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग बढ़ते वजन से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. कई लोग वजन कम करने के लिए कई तरह डाइट और एक्सरसाइज रूटीन में शामिल कर लेते हैं. हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन बहुत से लोग जिम या मुश्किल एक्सरसाइज नहीं कर पाते. ऐसे लोगों के लिए वॉकिंग यानी चलना एक आसान और असरदार तरीका माना जाता है. वजन​ घटाने के लिए वॉकिंग, यानी चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक है.
 
यह आपके हार्ट को मजबूत करती है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है, ब्लड शुगर को बैलेंस करती है और आपका मूड भी बेहतर बनाती है. लेकिन पेट के फैट को कम करने के लिए सिर्फ नॉर्मल वॉक से काम नहीं चलेगा, इसके लिए एक खास तरीका है, जिसे पिरामिड वॉकिंग कहते हैं. वॉकिंग करते समय पिरामिड स्टाइल वॉकिंग वजन घटाने में ज्यादा काम आती है. वहीं आज कल पिरामिड वॉकिंग काफी ज्यादा असरदार भी मानी जा रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पिरामिड वॉकिंग है क्या और ये कितनी असरदार है.

क्या है पिरामिड वॉकिंग?
पिरामिड वॉकिंग एक खास तरह की वॉकिंग एक्सरसाइज है, जिसमें आपकी चलने की स्पीड एक पिरामिड की तरह ऊपर-नीचे होती है. इसमें आप शुरुआत में धीरे-धीरे चलते हैं फिर हर 2 मिनट में अपनी स्पीड को थोड़ा और तेज करते हैं. जब आप अपनी सबसे तेज यानी पीक स्पीड तक पहुंच जाते हैं, तब वहां से वापस धीरे-धीरे स्पीड कम करते हैं. इस तरह आपकी वॉक एक पिरामिड में बदलती है. जैसे पहले धीरे, फिर तेज, फिर धीरे.
 
वहीं पूरे पिरामिड वॉकिंग सेशन में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता है. वहीं इसे करने से पहले 5 मिनट का वार्मअप जरूरी है. वार्मअप में आप बहुत धीरे चलें ताकि शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाए. इसके बाद पिरामिड स्टेप्स फॉलो करें और लास्ट में 5 मिनट की स्ट्रेचिंग और स्लो वॉक भी करनी चाहिए ताकि मांसपेशियों को रिलैक्स किया जा सके और थकान कम हो.

क्या है पिरामिड वॉकिंग के फायदे

1. शरीर की मसल्स ज्यादा एक्टिव - इस वॉकिंग में स्पीड बदलती रहती है, इसलिए आपके पैरों, जांघों और कमर की मसल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं. इससे शरीर टोन होता है और फैट कम होता है. 

2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद - पिरामिड वॉकिंग में जैसे जैसे स्पीड बढ़ती है, आपका हार्ट रेट भी बढ़ता है. इसका फायदा ये होता है कि आपका हार्ट मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. 

3. कैलोरी बर्न में फायदेमंद - पिरामिड वॉकिंग में तेज स्पीड पर चलने से नॉर्मल वॉकिंग की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में तेजी आती है. 

4.  स्टैमिना बढ़ाने में फायदेमंद - जब आप पिरामिड वॉकिंग करते हैं तो आपकी सांसें तेज चलती हैं और मांसपेशियों की एंड्यूरेंस धीरे-धीरे बढ़ती है. साथ ही इससे धीरे-धीरे स्टैमिना भी बढ़ता है.

5. जोड़ों पर कम असर - यह एक्सरसाइज घुटनों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती. इसीलिए बच्चे, बुजुर्ग, और ज्यादा वजन वाले लोग भी इसे आराम से कर सकते हैं. 

कई फिटने एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि पिरामिड वॉकिंग, नॉर्मल वॉकिंग से ज्यादा असरदार होती है. यह न सिर्फ तेजी से वजन घटाने में मदद करती है, बल्कि वॉकिंग को और मोटिवेटिंग भी बनाती है. इसमें समय भी कम लगता है, लेकिन फायदा ज्यादा मिलता है. 
 

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget