एक्सप्लोरर

Lasagne Recipe: क्या है लज़ानिया और कहां की डिश है, इस रेसिपी से घर में बनाएं वेजिटेबल लजानिया

What Is Lasagna: अगर आपको इटेलियन फूड पसंद है तो वेजिटेबल लज़ानिया जरूर ट्राई करें. चीज, क्रीम और व्हाइट सॉस से तैयार लज़ानिया खाने में बहुत टेस्टी लगता है. आप इसे घर पर भी बना सकते हैं.

Vegetable Lasagna Recipe: आपने रेस्टोरेंट में कई बार लज़ानिया डिश का नाम सुना होगा. खासतौर पर ऐसे रेस्टोरेंट्स में कहां इटेलियन खाना मिलता हो. लज़ानिया बेहद टेस्टी होता है. इसमें कई लेयर्स चीज, टोमैटो सॉस, व्हाइट सॉस और सब्जियों की लगाई जाती है. ऊपर से क्रीम डालते हैं और उसके बाद इसे बेक करते हैं. इसे कई तरह के फ्लेवर्स में बनाया जाता है. आप घर पर भी आसानी लज़ानिया बना सकते हैं. आज हम आपको वेजिटेबल लज़ानिया बनाना बता रहे हैं. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे तैयार कर सकते हैं. जानिए रेसिपी और लज़ानिया कहां की डिश है.

क्या है लज़ानिया और कहां की डिश है? 
लज़ानिया एक ऐसी डिश है जिसे कई तरह की सॉस और क्रीम के साथ लेयर्स बनाकर बेक किया जाता है. आप पास्ता, सेंडविच या किसी भी स्टाइल में इसे बना सकते हैं. इसके व्हाइट सॉस, टोमैटो सॉस, क्रीम और कई तरह की इटेलियन सॉस का इस्तेमाल किया जाता है. ये एक इटेलियन डिश है जो आजकल लोगों के बीच खूब फेमस है. भारत में कई इटेलियन रेस्टोरेंट्स में आपको डिश मिल जाएगी.

वेजिटेबल लज़ानिया के लिए सामग्री
इसे बेक करने के लिए 350 फेहरेनहाइट-180 सैल्सियस ओवन का टैंपरेचर होना चाहिए. हम वेटजिटेबल लज़ानिया बना रहे हैं तो इसके लिए 500 ग्राम पकी हुई सब्जियां आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां ले सकते हैं. इसके लिए 2 कप टमाटर प्यूरी, 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और 1 टेबल स्पून चीनी चाहिए. आप इसमें 1 टेबल स्पून लाल मिर्च, ऑरिगानो और 2 टेबल स्पून बेज़िल मिक्स करें. इसके लिए आपको 1 स्पून ऑलिव ऑयल, थोड़ा मक्खन, 1 कप मैदा, 3 कप दूध और लज़ानिया शीट चाहिए. इसके लिए 1 कप मोज़ारिला या चेद्दार चीज़ और 8 इंच का चकोर ओव प्रूफ डिश जो तेल लगा होना चाहिए. 

वेजिटेबल लज़ानिया की रेसिपी
1- वेजिटेबल लज़ानिया बनाने के लिए ऑलिव ऑयल को गर्म करें और लहसुन डालकर भून लें.
2- अब इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चीनी, लाल मिर्च, ऑरिगेनो और बेज़िल मिक्स करें और गैस की फ्लेम हल्की रखें. 
3- बटर को गर्म करें और इसमें मैदा डालकर हल्का भून लें. अब इसमें दूध डालकर  चलाते हुए हल्की आंच पर इसे उबाल आने तक पकाएं.
4- अब आपको लज़ानिया तैयार करना है. इसके लिए सारी सब्जियों को मिक्स करके उसमें 1 ½ कप टोमैटो सॉस और 2 कप व्हाइट सॉस मिक्स करें.
5- अब बेक करने के लिए डिश पर टोमैटो प्यूरी डालें. इसके बाद लज़ानिया स्ट्रिप रखें. अब सब्जियों की एक लेयर लगाएं. उसके ऊपर कद्दूकस की गई चीज़ डालें.
6- आपको इसी तरह एक के ऊपर एक 5 लेयर तैयार करनी है. अब सबसे ऊपर वाली परत पर व्हाइट सॉस और टोमैटो सॉस डालें.
7- अब ऊपर से चीज़ डालकर गर्म ओवन में इसे करीब 25 से 30 मिनट बेक करें. 
8- तैयार है स्वादिष्ट, क्रीमी, चीजी और टेस्टी वेजिटेबल लज़ानिया. आप इसे एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget