एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शादी के लिए हां करने जा रहे हैं, तो पहले इन बातों पर चर्चा जरूर कर लें

Things To Discuss Before Marriage: शादी जिंदगी भर का रिश्ता माना जाता है, इसलिए हां करने से पहले लड़का-लड़की को कुछ जरूरी बातें कर लेनी चाहिए. इससे भविष्य में रिश्ता मजबूत और प्यार भरा बना रहेगा.

What To Ask Before Getting Married: शादी का फैसला जिंदगी भर का होता है. इसके लिए एक झटके में या बिना सोचे समझे हां नहीं करना चाहिए. आप जो फैसला करेंगे उसी के साथ जिंदगी भर रहना है, इसलिए सोच समझकर आपस में बात करके ही शादी का फैसला लें. भले ही आप किसी से प्यार करते हों या फिर अरेंज मैरिज हो रही हो, आपको शादी से पहले कुछ बातें खुलकर करनी चाहिए. ‘हां’ करने से पहले 2-3 बार सोच लें. आपको अपने पार्टनर के साथ बात करनी चाहिए. शादी के बाद कुछ अहम पहलू होते हैं उन पर चर्चा करनी चाहिए. अगर आप लोगों की राय मिलें तभी शादी के लिए हां करें. आइये जानते हैं शादी के हां करने से पहले अपने पार्टनर से कौन सी बातें करनी चाहिए. 

1- आमदनी और ख़र्च पर बात करें- रिश्तों में पैसे रुपए की बातें करना अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन ये सबसे जरूरी है. अक्सर शादी के बाद पति पत्नियों में पैसे रुपए या फिर खर्चों को लेकर लड़ाई झगड़ा होता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से आमदनी और खर्चे को लेकर खुलकर बात करें. इससे आप दोनों को एक-दूसरे की आदत के बारे में पता चल जाएगा.  शादी के बाद रिश्ते में कड़वाहट भरने से कहीं अच्छा है कि आप शादी के पहले ही इस मुद्दे पर बातचीत कर लें. 

2- बच्चे करने हैं या नहीं- शादी के बाद सबसे अहम चीज हो जाती है बच्चे करना. घर वाले शादी के बाद ही बच्चे के लिए प्रेशर बनाने लगते हैं. ऐसे में आपको इस बारे में शादी से पहले ही खुलकर बात कर लेनी चाहिए. क्या आपको बच्चा चाहिए? अगर हां, तो कितने साल बाद प्लान करना है? इससे आप दोनों के बीच झगड़ा नहीं होगा और लाइफ आसान हो जाएगी. 

3- पैरेंट्स को साथ रखना है या नहीं- शादी के बाद सास-बहु के झगड़े तो होते ही हैं. हालांकि आजकल सिंगल और न्यूक्लियर फैमिली का जमाना है. ऐसे में कई बार लड़की को लगता है कि शादी के बाद हम अकेले रहेंगे और लड़के लिए ये मुश्किल हो जाता है. इससे झगड़े बढ़ते हैं. बेहतर होगा आप इस बारे में पहले ही बात करके सुनिश्चित कर लें कि पैरेंट्स साथ रहेंगे या आप अकेले रहेंगे. 

4- करियर गोल क्या है- कई बार शादी के बाद लड़कियां अपनी जॉब छोड़ देती हैं. पार्टनर के शहर बदलने या विदेश जाने पर लड़कियों को ऐसा करना पड़ जाता है. इससे कई बार लड़ाई-झगड़े में तकरार और बढ़ती है. ऐसे में बेहतर होगा आप अपने पार्टनर से इस बारे में पहले ही बात कर लें, कि शहर या देश में अच्छी नौकरी मिलने पर साथ रहेंगे या फिर दोनों अलग-अलग शहरों में रहकर भी काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Advice : पार्टनर से भूलकर भी न पूछें ये सवाल, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Aid Box: घर की फर्स्ट-एड बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए? ऐसे करें सही तरीके से सेट
घर की फर्स्ट-एड बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए? ऐसे करें सही तरीके से सेट
Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget