एक्सप्लोरर

Weight Control Tip: Over Eating से मोटापा ही नहीं, याद्दाश्त भी हो सकती है कमजोर

Stop Overeating: कई बार लोग स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाना खा जाते हैं. अगर आपने ओवरईटिंग की आदत बना ली है तो इससे मोटापा, डायबिटीज, हार्ट और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

How To Control Over Eating: कई बार लोग स्वाद-स्वाद में ज्यादा खा जाते हैं. कुछ लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि उन्हें कितना खाना चाहिए. ऐसे में ओवर इटिंग से आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है. कभी कभी कोई पसंद की चीज ज्यादा खाने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर आपने ज्यादा खाने की आदत बना ली है तो आपको परेशानी हो सकती है. ओवर ईटिंग से आपके स्वास्थ्य पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं. ज्यादा खाने से मोटापा ही नहीं बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. एक रिसर्च के मुतबिक जो लोग ओवरईटिंग करते हैं उनके शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा हो जाती है. ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. 

मोटापा बढ़ता है- जो लोग ज्यादा खाते हैं उनका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. ऐसी स्थिति में लंबे समय तक खाना पेट में ही रहता है और शरीर में फैट जमा होने लगता है. कई बार जरूरत से ज्यादा पोषक तत्व डाइट में शामिल कपने से भी वजन बढ़ने लगता है. इसलिए हमेशा ज्यादा खाने से बचना चाहिए.

याद्दाश्त प्रभावित होती है- एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा कैलोरीज इनटेक करने से याद्दाश्त प्रभावित होती है. ओवर ईटिंग से दिमाग की कार्य प्रणाली भी कमजोर होती है. ज्यादा खाने से यूरोग्वानिलिन हार्मोन के उत्पादन पर असर पड़ता है. ये हार्मोन हमारे दिमाग को सिग्नल भेजने का काम करता है.

नींद न आने की परेशानी- कई बार ज्यादा खाने से शरीर में बहुत ज्यादा आलस आने लगता है, लेकिन नींद नहीं आती है. ओवर ईटिंग से शरीर और पेट असहज हो जाता है. जिससे नींद में खलल पड़ता है. कई लोगों को ज्यादा खाने के बाद सोने में परेशानी होती है.

डायबिटीज का खतरा- ओवरईटिंग से वजन बढ़ता है जिससे डायबिटीज होने की संभावना बढ़ती है. लंबे समय तक जो लोग ज्यादा खाने की आदत रखते हैं उनके शरीर में ब्लड सेल्स ग्लूकोज को एनर्जी में नहीं बदल पाते हैं. ऐसे में शुगर लेवल को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. 

दिल की बीमारियों का खतरा- एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओवरईटिंग से स्ट्रेस हार्मोन निकलते हैं जिससे हृदयगति बढ़ने और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है. जो लोग हार्ट की समया से पीड़ित हैं उन्हें ओवर ईटिंग की आदत से बचना चाहिए. ऐसे लोगों में ज्यादा खाने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा 4 गुना तक बढ़ जाता है.

ओवरईटिंग करने से कैसे बचें 

1- अगर आपको ज्यादा खाने की आदत है तो आपको खाने पर ध्यान देना चाहिए.

2- कई लोग खाते वक्त मोबाइल या टीवी देखते हैं जो गलत है इस चक्कर में कुछ लोग ज्यादा खाना खा जाते हैं.

3- अपने खाने पर ध्यान दें इससे ये पता रहेगा कि आप क्या और कितनी मत्रा में खा रहे हैं.

4- खाने को हमेशा छोटे-छोटे टुकड़ों में धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए.

5- खाने में फाइबरयुक्त चीजें ज्यादा शामिल करें. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

6- डाइट में प्रोटीन की मात्रा भी सही रखें, इससे जल्दी भूख नहीं लगती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़े: जंक फूड की क्रेविंग को कंट्रोल करना हो रहा है मुश्किल, तो इस चीज से शांत हो जाएगी क्रेविंग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget