एक्सप्लोरर

Vitamin D For Women: महिलाओं के लिए जरूरी है विटामिन डी, इन संकेतों से पहचाने शरीर में है Vitamin D की कमी

Women Health: महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ-साथ विटामिन डी की कमी होने लगती है. इससे इम्यूनिटी और हड्डियां पर असर पड़ता है. महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने पर ये लक्षण नज़र आते हैं.

Vitamin D For Women Heath: शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी हो जाए तो मां और बच्चा दोनों की सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में महिलाओं को विटामिन डी का सेवन जरूर करना चाहिए. सुबह की धूप से शरीर को सबसे जल्दी विटामिन डी मिलता है. अगर आप धूप में नहीं बैठ पा रही हैं तो विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें.  महिलाओं को विटामिन  डी की कमी होने से हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. जानिए कैसे पहचानें कि शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है.

महिलाओं के लिए विटामिन डी ?
एक रिसर्च में पाया गया है कि महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी से हार्ट फेल, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. अगर प्रेगनेंसी की में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इससे प्री एक्लेप्सिया, गेस्टेशनल डायबिटिज का खतरा हो सकता है. वहीं हड्डियों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द और हड्डियों के टूटने का रिस्क बढ़ जाता है.

महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण

1- जल्दी बीमार पड़ना- जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. शरीर में बीमारियों, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. विटामिन डी की कमी होने पर अक्सर फ्लू, बुखार और सर्दी खांसी की समस्या होने लगती है. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए. 

2- हड्डियों में दर्द- शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है. कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को स्वस्थ रखने में विटामिन डी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन डी कम होने से बोन डेंसिटी भी कम हो जाती है, जिससे हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. 

3- थकान और कमजोरी- अक्सर महिलाओं को चिंता और थकान महसूस होती रहती है. इसकी एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. शरीर में बहुत कम ब्लड शुगर लेवल होने पर भी थकान रहती है, जिससे हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है.

4-  जख्म भरने में देरी- शरीर मे विटामिन डी की कमी होने पर चोट, सर्जरी या घाव देरी से भरते हैं. ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं. अगर शरीर मेंविटामिन डी का स्तर बहुत कम होता है जो जख्म देरी से भरते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: एनीमिया को दूर कर आपको खूबसूरत बनाता है गुड़हल का फूल, जानिए फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी साफ दिखती है, फिर भी कितने महीने में साफ करनी चाहिए?
पानी की टंकी साफ दिखती है, फिर भी कितने महीने में साफ करनी चाहिए?
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget