एक्सप्लोरर

विराट कोहली और अनुष्का ने खेला पिकलबॉल, जानिए क्यों ये है एक बेस्ट फैमिली वर्कआउट

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के इवेंट में पिकलबॉल खेला. यह इवेंट मस्ती और फिटनेस के लिए था, जहां सभी खिलाड़ी और उनके परिवार एक साथ शामिल हुए.

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ज्यादातर सभी के ही फेवरेट कपल हैं. हर कोई इन दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करता है. हालांकि विराट कोहली और अनुष्का लोगों के बीच अपनी फिटनेस के चलते भी काफी चर्चा में रहते हैं. वहीं इस बार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के इवेंट में पिकलबॉल खेला. यह इवेंट मस्ती और फिटनेस के लिए था, जहां सभी खिलाड़ी और उनके परिवार एक साथ शामिल हुए. ​

इस इवेंट के बाद से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ इस खेल की भी चर्चा हर तरफ जारी है. पिकलबॉल, जो पहले सिर्फ बुजुर्गों का खेल माना जाता था, अब फैमिली और दोस्तों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है. बताया जाता है कि यह बिना ज्यादा मेहनत के अच्छी एक्सरसाइज और हेल्थ बेनिफिट्स देता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये खेल क्यों एक बेस्ट फैमिली वर्कआउट है.

पिकलबॉल क्या है?
पिकलबॉल एक ऐसा खेल है जो टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिला-जुला रूप है. इसे एक छोटे कोर्ट और कम ऊंचाई वाले नेट पर प्लास्टिक की हल्की बॉल से खेला जाता है. इसमें एक नेट होता है और खिलाड़ी पैडल या रैकेट का यूज करके एक प्लास्टिक की बॉल को एक-दूसरे पर मारते हैं.
 
कहा जाता है कि यह टेनिस और बैडमिंटन जितना ज्यादा थकान वाला और मुश्किल खेल नहीं है, लेकिन फिर भी यह अच्छी एक्सरसाइज वाला खेल है. वहीं अब दुनियाभर में पिकलबॉल का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. ये खेल अमेरिका से शुरू हुआ था, लेकिन पिकलबॉल का ट्रेंड अब दुनिया के 70 देशों में पहुंच चुका है.

पिकलबॉल क्यों है एक बेस्ट फैमिली वर्कआउट?
पिकलबॉल एक लो-इम्पैक्ट खेल है, जिससे जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है. इसमें कम दौड़ना होता है लेकिन फिर भी हार्ट की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है. यह एक सोशल खेल भी है, जिससे आप अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं और इस खेल में हैप्पी हार्मोन भी बढ़ता है.
 
पिकलबॉल खेलने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है, साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह खेल हमारी बॉडी में मसल्स को एक्टिव करता है, जिससे ताकत और आपकी इंड्यूरेंस को बढ़ाता है. इसके अलावा पिकलबॉल को एक घंटे खेलने से ही आपकी 300–400 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं, जो वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा है. यह खेल हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करता है. इनके अलावा पिकलबॉल खेलने से दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है. जैसे सोचने की क्षमता या रिएक्शन टाइम.

ये भी पढ़े: तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो सबसे पहले किन देशों पर होगा हमला, सुरक्षित रहेंगे ये मुल्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget