एक्सप्लोरर

Rusting: स्टील के बर्तन पर लग गया जंग? तो इसे फेंकें नहीं, इन 3 तरीकों से चुटक‍ियों में हटाएं जंग

How To Clean Rust: हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी बर्तन या लोहे की वस्तु से आसानी से जंग के दाग हटा सकेंगे.

How To Remove Rust: हमारे घर में ऐसे कई लोहे से जुड़े सामान और स्टेनलेस स्टील पड़े होते हैं, जिनका जंग लगने की वजह हम दोबारा इस्तेमाल नहीं कर पाते. हम इन चीज़ों को या तो बेकार के कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं या फिर फेंक देते हैं. लोहे में अक्सर जंग लगने की समस्या देखी जाती है. लोहे के साथ-साथ स्टेनलेस स्टील में भी कई बार जंग लग जाता है.

जंग लगने की वजह से ये चीज़ें या बर्तन हमारे उपयोग से बाहर हो जाते हैं. हालांकि अब से आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी बर्तन या लोहे की वस्तु से आसानी से जंग के दाग हटा सकेंगे और उन्हें पहले की तरह ही वापस पा सकेंगे. आइए जानते हैं उन हैक्स के बारे में...

इन हैक्स की मदद से हटाएं जंग के निशान

1. आलू और डिश सोप स्क्रब: फ्राइंग पैन से जंग के निशान को हटाने के लिए आप आलू और डिश सोप (साबुन) स्क्रब का इस्तेमाल करें. आलू में ऑक्सालिक एसिड मौजूद रहता है, जो जंग के दाग को हटाने में कारगर है. आपको सबसे पहले एक आलू को आधा काट लेना है. फिर कटे हुए आलू को किसी लिक्विड साबुन में डुबाएं और दाग पर रगड़ कर उसे हटा दें. अगर आपके बर्तन पर ज्यादा जिद्दी जंग लगे हुए हैं तो आप थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं. 

2. बेकिंग सोडा और नींबू का रस: बेकिंग सोडा घर में मौजूद कई चीज़ों पर लगे दागों को हटाने में मददगार होता है. यहां तक कि दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए भी कई लोग बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं. बेकिंग सोडा की एक्सफोलिएटिंग क्वालिटी वस्तुओं से जंग को आसानी से हटा सकती है. आप पहले नींबू का रस और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक मिक्सचर तैयार कर लें. इस मिक्सचर को तैयार करने के बाद इस पेस्ट को जंग वाली जगह पर लगाएं. इस पेस्ट को उस जगह पर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसे क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें.

3. सफेद सिरके का इस्तेमाल: जंग को हटाने के लिए आप नींबू, बेकिंग सोडा और आलू के अलावा सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सफेद सिरके की मदद से जंग के किसी भी निशान को आसानी से हटाया जा सकता है. इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है और फिर इसमें दो से तीन चम्मच सिरका डालना है. अगर आपके पास स्पे बॉटल है तो इस सिरके वाले पानी को उसमें भर लें और फिर जंग वाली जगह पर स्पे करें. स्पे करने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. फिर क्लीनिंग ब्रश या सैंडपेपर की हेल्प से इसे साफ कर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जल्दी कर लें शादी! मैरिड पुरुषों का दिल होता है हेल्दी, इस 'खतरनाक' बीमारी का नहीं रहता खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget