एक्सप्लोरर

कपल्स को पसंद आ रही जंगलों की सैर, हनीमून के लिए पसंद कर रहे ये डेस्टिनेशंस

हनीमून की यादों को हमेशा सहेजने के लिए कपल्स ट्रेकिंग, एलीफेंट राइड, बोटिंग, जंगल सफारी और कई तरह की नेचुरल चीजों को एंजॉय करना पसंद करते हैं.

Honeyemoon Destinations : प्रकृति से प्यार आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही कारण है कि जंगल सफारी का क्रेज बढ़ता जा रहा है. नए कपल्स तो शादी के बाद हनीमून मनाने जंगलों वाले डेस्टिनेशंस को चुन रहे हैं. भारत पर्यटन 2022 के आंकड़ों के अनुसार, अब ज्यादातर लोग टूरिज्म के लिए प्रकृति के बीच जाना पसंद कर रहे हैं. यूथ की संख्या इनमें काफी ज्यादा है. वे शोरगुल से दूर हनीमून मनाने के लिए जंगलों का रूख कर रहे हैं.  आइए जानते हैं आखिर हनीमून के लिए क्यों जंगल बन रहे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन...  
 
जिम कॉर्बेट आ रहा सबसे ज्यादा पसंद
जनवरी में शादी करने वाले ज्यादातर लोग रिश्ते की शुरुआत खूबसूरत यादों के साथ करना चाहते हैं. एक ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां शांति और सुकून हो. ताकि एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाएं. इसलिए ज्यादातर लोग हनीमून के लिए जिम कॉर्बेट का प्लान बनाते हैं. जहां जाकर प्रदूषण, शोरगुल, हंगामा और भागदौड़ से बच जाते हैं.
 
जंगल सफारी का बढ़ रहा क्रेज
हनीमून की यादों को हमेशा सहेजने के लिए कपल्स ट्रेकिंग, एलीफेंट राइड, बोटिंग, जंगल सफारी और कई तरह की नेचुरल चीजों को एंजॉय करना पसंद करते हैं. शादी की बाद की थकान मिटाने और रिलैक्स रहने के लिए नेचर सबसे अच्छी जगह मानी जा रही है.
 
रेजॉर्ट और एंडवेंचर का लुत्फ
प्रकृति के बीच हर कोई अपना समय बिताना चाहता है. ऐसे में नए जीवन की शुरुआत प्रकृति के बीच करने का अलग ही आनंद होता है. नव विवाहित जोड़े जंगल रेजॉर्ट में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो इको-पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है. जंगल टूरिज्म में सबसे ज्यादा डिमांड युवाओं में काबिनी, दुधवा, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नागरहोल, सतपुड़ा और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की हो रही है. अब युवा हनीमून मनाने गोवा जैसी जगहें जाने की बजाय मध्यप्रदेश और जिम कॉर्बेट के जंगलों में जाना पसंद करते हैं.
 
सेलिब्रिटीज ने बनाया जंगल टूर को पसंदीदा
जंगल टूरिज्म को पॉपुलर करने में सबसे बड़ा योगदान सेलिब्रिटीज का है. पिछले दिनों अनुष्का और विराट कोहली ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें दोनों हाथ पकड़े जंगल में घूम रहे हैं. सारा अली खान का पुराना विडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्पीति वैली में जंगल के बीच में टेंट में रुकी हुई थीं. इस दौरान उन्होंने चूल्हे पर मैगी भी बनाया था. हाल ही में सोनाली सहगल ने भी जंगल से अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें नदी में नहाती नजर आ रही हैं.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget